टीम नईदुनिया, मालवा-निमाड़। रीवा में दो जैन साध्वियों की सड़क हादसे में मौत के विरोध में सोमवार को प्रदेशभर में जैन समाज सड़कों पर उतर आया। इंदौर, धार, रतलाम, खंडवा, खरगोन, शाजापुर और शुजालपुर सहित कई शहरों में समाजजनों ने मौन रैली निकालकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे।
हाथों में तख्तियां और काली पट्टी बांधकर निकले समाजजनों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज करने और विहाररत संतों की सुरक्षा के लिए संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने की मांग की।
राजवाड़ा से कलेक्टर कार्यालय तक मौन जुलूस
इंदौर में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के आह्वान पर राजवाड़ा से कलेक्टर कार्यालय तक मौन जुलूस निकाला गया। रैली में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। समाजजनों ने राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने, संतों पर होने वाले अपराधों को विशेष संवेदनशील श्रेणी में शामिल करने और संत सिक्योरिटी कोऑर्डिनेशन सेल गठित करने की मांग की।
डीएम को ज्ञापन सौंपा
रतलाम में समग्र जैन समाज ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज करने और पैदल विहार करने वाले साधु-संतों को पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की। वहीं खंडवा में सकल जैन समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की एसआईटी या न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई। समाजजनों का कहना था कि उपलब्ध वीडियो फुटेज और परिस्थितियों को देखते हुए निष्पक्ष जांच जरूरी है।
धार जिले की विभिन्न तहसीलों में भी मौन जुलूस और रैलियां निकाली गईं। खरगोन में सकल जैन समाज ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। शाजापुर और शुजालपुर में भी बड़ी संख्या में समाजजन सड़कों पर उतरे। महिलाओं और बच्चों ने भी रैली में भाग लिया। समाजजनों ने कहा कि संत समाज देश की आध्यात्मिक धरोहर है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन की जिम्मेदारी है।
तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी
गौरतलब है कि 20 मई को रीवा कलेक्ट्रेट के सामने सड़क किनारे पैदल विहार कर रहीं तीन जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में आर्यिका श्रुतमति माताजी और आर्यिका उपशममति माताजी का समाधिमरण हो गया, जबकि एक अन्य साध्वी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में जबलपुर के पास गिरफ्तार किया गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद समाज ने इसे साजिश बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
यह भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: समर्थ से पूछताछ और क्रॉस-वेरिफिकेशन जारी, CP बोले- ‘CBI को सौंपने के लिए केस डायरी तैयार’
Source link
#जन #सधवय #क #मत #पर #आकरश #इदररतलम #सहत #पर #म #मन #रल #दषय #पर #हतय #क #कस #दरज #करन #क #मग



Post Comment