सेना भर्ती कार्यालय निदेशक ने बताया कि भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर ही चयन होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने …और पढ़ें
HighLights
- अग्निवीर भर्ती रैली के विभिन्न पदों के परिणाम 25 मई को घोषित कर दिए।
- इसमें उज्जैन और इंदौर संभाग के 15 जिलों के उम्मीदवार शामिल हैं।
- भारतीय सेना की साइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। महू सेना भर्ती कार्यालय द्वारा नवंबर-दिसंबर में इंदौर में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली के विभिन्न पदों के परिणाम 25 मई को घोषित कर दिए।
इसमें उज्जैन और इंदौर संभाग के 15 जिलों के उम्मीदवार शामिल हैं। यह परिणाम भारतीय सेना की वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध है।
सभी उत्तीर्ण उम्मीदवारों को 28 मई को सुबह सात बजे सभी मूल दस्तावेज के साथ सेना भर्ती कार्यालय महू में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित रहना होगा।
सेना भर्ती कार्यालय निदेशक ने बताया कि भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर ही चयन होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय महू (मप्र) से दूरभाष क्रमांक 7648815570 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source link
#नवबरदसबर #म #अगनवर #भरत #रल #क #परणम #घषत #भरतय #सन #क #वबसइट #पर #चक #कर



Post Comment