ग्वालियर की ‘लाइफलाइन’ पर लापरवाही का पहरा:  सर्दियों में पानी बचाया नहीं, अब तपती गर्मियों में पेजयल संकट की आहट – Gwalior News

ग्वालियर की ‘लाइफलाइन’ पर लापरवाही का पहरा: सर्दियों में पानी बचाया नहीं, अब तपती गर्मियों में पेजयल संकट की आहट – Gwalior News

शहर की प्यास बुझाने का एकमात्र जरिया तिघरा बांध है, जिसे हम सब इस शहर की ‘लाइफलाइन’ कहते हैं। ऊपर के बांधों में भी पेयजल सप्लाई के लिए पानी की निश्चित मात्रा में संग्रहित किया जाता है। लेकिन जैसे-जैसे शहर का दायरा बढ़ रहा है, आबादी और संसाधनों के साथ पानी की मांग भी लगातार बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में गर्मियों के चार महीनों में जनता को पानी के संकट से बचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसका एकमात्र समाधान है- दूरदर्शिता और सटीक वॉटर मैनेजमेंट प्लान। बरसात के बाद बांधों में जो पानी जमा होता है, उसे भविष्य की जरूरत के हिसाब से सहेजना बेहद जरूरी है। वर्ष 2024 में शहर को पानी के संकट से बचाने के लिए पहली बार एक बेहतरीन ‘वॉटर मैनेजमेंट प्लान’ बनाया गया था। तब तत्कालीन निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने इसे लागू भी किया था। इसी का नतीजा था कि साल 2025 की भीषण गर्मी में भी पूरे शहर को नियमित और भरपूर पानी की सप्लाई संभव हो सकी थी। लेकिन इस बार नगर निगम के जिम्मेदारों और पार्षदों ने इस सफल फॉर्मूले को कचरे के डिब्बे में डाल दिया, जिसका खामियाजा अब शहर की जनता भुगतने जा रही है। भास्कर एक्सपर्ट – हेमंत खरे , सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री, जल संसाधन विभाग क्या था वो ‘सुपरहिट’ एक्सपर्ट प्लान, जिससे बच सकता था डेढ़ महीने का पानी? तिघरा का हाल: बज चुकी खतरे की घंटी मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2024 और 2025 में ग्वालियर में रिकॉर्ड बारिश हुई थी, जिससे तिघरा फुल था। लेकिन इस साल बारिश कम होने की संभावना है। आज का लेवल: 727.1 फीट (2010 mcft)
फुल लेवल: 740 फीट (4620 mcft) सर्दियों में 1 दिन छोड़कर पानी देना था… सर्दियो में पूर्व वर्ष की भाँति इस वर्ष भी यदि एक दिन छोड़कर पानी प्रदाय किया जाता तो लगभग एक से डेढ़ माह का पानी गर्मियों में नियमित सप्लाई के लिए बचाया जा सकता था।
-पंकज सेंगर, कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग जल संसाधन विभाग के साथ निर्णय लेंगे तिघरा में वर्तमान में पानी की उपलब्धता और बारिश की संभावना को देखते हुए जुलाई से एक दिन छोड़कर सप्लाई का निर्णय लिया है। जून में जल संसाधन विभाग के साथ समीक्षा कर निर्णय लेंगे। -संघप्रिय, आयुक्त नगर निगम

Source link
#गवलयर #क #लइफलइन #पर #लपरवह #क #पहर #सरदय #म #पन #बचय #नह #अब #तपत #गरमय #म #पजयल #सकट #क #आहट #Gwalior #News

Previous post

जिसके नाम पर बजती थीं सीटियां, आज वही एक्ट्रेस मांग रहीं काम! जानें मीनाक्षी शेषाद्रि के सफर के बारे में

Next post

आयुष्मान खुराना का वीडियो केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ वायरल, इस तरह मनाया ‘कॉमनवेल्थ गेम्स डे’

Commonwealth Games Day: आयुष्मान खुराना ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स डे मनाया। इस अवसर पर शहर फिटनेस, सामुदायिक भावना और भारत की खेल महत्वाकांक्षाओं के उत्सव में तब्दील नजर आया।

अहमदाबाद के प्रतिष्ठित साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने वर्ष 2030 में अहमदाबाद में होने वाले ऐतिहासिक कॉमनवेल्थ गेम्स की दिशा में उत्साह और ऊर्जा को और बढ़ाया।

फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के 75वें संस्करण में नागरिकों, खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक फिट एवं खेल-केंद्रित भारत के निर्माण का संदेश दिया। यह आयोजन देशभर में 8,000 से अधिक स्थानों पर मनाया गया।

इस पहल और भारत के खेल भविष्य को लेकर आयुष्मान खुराना ने कहा,”फिट इंडिया और आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का यह सहयोग बेहद खूबसूरत है क्योंकि यह युवा भारतीयों के बीच खेल संस्कृति को प्रेरित कर रहा है। संडेज़ ऑन साइकिल एक बेहद दिलचस्प और भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई पहल है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और मार्गदर्शन में ऐसी पहलें भारतीय खेलों का भविष्य गढ़ रही हैं।”

आयुष्मान खुराना सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के आधिकारिक एम्बेसडर और “फिट इंडिया आइकॉन” हैं। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा नियुक्त आयुष्मान लगातार नागरिकों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। वह लोगों को साइक्लिंग जैसी सरल और मजेदार फिटनेस गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

सिनेमा के साथ-साथ सामाजिक और सार्थक अभियानों से जुड़े रहने वाले आयुष्मान की इस कार्यक्रम में मौजूदगी ने इस राष्ट्रीय अभियान में युवा ऊर्जा और स्टार पावर का संचार किया। यह स्वास्थ्य, वेलनेस और सामुदायिक पहलों के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

अहमदाबाद दौरे के दौरान आयुष्मान खुराना ने अपने हिट कॉमेडी एंटरटेनर पति पत्नी और वो दो के प्रमोशन के लिए अचानक थिएटर विजिट कर फैंस को सरप्राइज भी दिया। थिएटर खचाखच भरा हुआ था और दर्शकों ने जोरदार तालियों और उत्साह के साथ अभिनेता का स्वागत किया, जिससे उनका अहमदाबाद दौरा और भी यादगार बन गया।

Post Comment