कामाख्या एक्सप्रेस, अवंतिका एक्सप्रेस सहित कुछ अन्य ट्रेनों में तृतीय श्रेणी एसी ट्रायल के तौर पर पेपर नेपकिन दिए जा रहे है। जबकि प्रथम और द्वितीय श्र …और पढ़ें
HighLights
- रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि ट्रायल के तौर पर कर रहे प्रयोग।
- दो दिन की यात्रा में पेपर के नेपकिन कितने समय तक काम करेंगे।
- पहली बार देखने को मिला कि पेपर के नेपकिन दिए जा रहे हैं।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदाैर-कामाख्या एक्सप्रेस में तृतीय श्रेणी के यात्रियों ने पेपर नेपकिन देने पर हंगामा कर दिया। तृतीय श्रेणी के यात्रियों को कपड़े के छोटे टावेल (नेपकिन) के स्थान पर पेपर नेपकिन दिए जा रहे है। यात्रियों ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों तक कर दी।
यात्रियों का कहना था कि दो दिन की यात्रा में पेपर के नेपकिन कितने समय तक काम करेंगे। पहले कपड़े के छोटे टाॅवेल दिए जाते थे, ऐसा पहली बार देखने को मिला कि पेपर के नेपकिन दिए जा रहे हैं।
यात्रियों ने इस मामले की शिकायत रेलवे के उच्च अधिकारियों से की है। वहीं, रेलवे के अधिकारियों के अनुसार ट्रेनों में लगातार कपड़े के छोटे टावेल चोरी होने के मामले बढ़ रहे हैं।
इसके चलते कामाख्या एक्सप्रेस, अवंतिका एक्सप्रेस सहित कुछ अन्य ट्रेनों में तृतीय श्रेणी एसी ट्रायल के तौर पर पेपर नेपकिन दिए जा रहे है। जबकि प्रथम और द्वितीय श्रेणी के यात्रियों को कपड़े के छोटे टावेल ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
Source link
#इदरकमखय #एकसपरस #म #यतरय #न #पपर #नपकन #दन #पर #कय #हगम #कहकतन #दन #चलग



Post Comment