ज्ञापन में मामले की उच्च स्तरीय जांच एवं देशभर में जैन संतो व साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग,
चिरमिरी । रीवा में जैन साध्वी की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु को जैन समाज हत्या की साजिश मानते हुए पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में आज चिरमिरी के जैन समाज द्वारा भी धर्म, संस्कृति एवं संतों की सुरक्षा को लेकर विशाल मौन जुलूस एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
जैन समाज, जो सदैव अहिंसा, शांति और सद्भाव का संदेश देता आया है, आज धर्म एवं संत परंपरा की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हुआ। समाज के लोगों ने कहा कि यदि संत-साध्वियां भी सुरक्षित नहीं हैं तो यह अत्यंत चिंताजनक विषय है।
यह मौन जुलूस हल्दीबाड़ी से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचा, जहां प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई तथा देशभर में जैन संतों एवं साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जैन समाज की महिलाएं, बच्चे, युवा एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। पूरे जुलूस के दौरान समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी पीड़ा एवं आक्रोश व्यक्त किया।
जैन समाज ने स्पष्ट कहा कि यह केवल एक समाज की नहीं बल्कि देश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक अस्मिता से जुड़ा विषय है। यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो समाज का आक्रोश और बढ़ेगा।
“अहिंसा हमारा धर्म है, लेकिन धर्म और संतों की रक्षा हमारा कर्तव्य है।”
#रव #म #जन #सधव #क #सदगध #सडक #दरघटन #म #हई #मतय #क #वरध #म #चरमर #म #जन #समज #न #मन #जलस #नकलकर #एसडएम #क #सप #जञपन



Post Comment