नौतपा के दूसरे दिन तापमान में मामूली गिरावट, इंदौर में अधिकतम तापमान का पारा 41.2 डिग्री पर पहुंचा

नौतपा के दूसरे दिन तापमान में मामूली गिरावट, इंदौर में अधिकतम तापमान का पारा 41.2 डिग्री पर पहुंचा

रात का तापमान भी एक डिग्री नीचे आकर 27 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। दिनभर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवा चली, जो …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 27 May 2026 09:45:31 AM (IST)Updated Date: Wed, 27 May 2026 09:45:31 AM (IST)

गर्मी से बचाव का जतन करतीं युवतियां। (राजू पवार)

HighLights

1. दिनभर तेज धूप और गर्म हवाएं चलती रही, इससे लोगों को बेहाल रहे
2. हवाएं बंद रहने के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई
3. लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नौतपा के दूसरे दिन मालवा क्षेत्र में गर्मी का असर थोड़ा कम जरूर हुआ, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मंगलवार को दिनभर तेज धूप और गर्म हवाएं चलती रही। इससे लोगों को बेहाल रहे। दिनभर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवा चली, जो 25 किमी की रफ्तार से चली।

अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई और पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। रात का तापमान भी एक डिग्री नीचे आकर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। हवाएं बंद रहने के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई और लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।

तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव ही देखने को मिल रहा है

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल कोई सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस नहीं है। इसलिए तापमान में केवल हल्का उतार-चढ़ाव ही देखने को मिल रहा है। अनुमान है कि इस बार नौतपा के दौरान इंदौर और आसपास के इलाकों में तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना कम है। अधिकारियों के मुताबिक देशभर में मानसून की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इसके लिए मौसम की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

बादल छाने और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है

दक्षिणी बिहार और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। साथ ही दक्षिण बिहार से झारखंड, ओडिशा होते हुए उत्तरी आंध्र प्रदेश तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ फैली हुई है। इन सिस्टमों के असर से पूर्वी भारत के कई इलाकों में बादल छाने और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव और गर्मी से हल्की राहत मिलने के संकेत हैं।

Source link
#नतप #क #दसर #दन #तपमन #म #ममल #गरवट #इदर #म #अधकतम #तपमन #क #पर #डगर #पर #पहच

Previous post

Karuppu Vs Drishyam 3 Collection: ‘करुप्पु’ की गिरी कमाई, ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार; जानें बुधवार का कलेक्शन

Next post

सिनेजीवन: बॉबी देओल ने साझा किया ‘अल्फा’ का अनुभव और खुद को बहुत सीरियसली नहीं लेते सैफ अली खान

अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘कर्तव्य’ को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच प्रमोशन में व्यस्त अभिनेता ने बताया कि मैं खुद को बहुत ज्यादा सीरियसली नहीं लेता।

आईएएनएस से बातचीत में सैफ अपनी 25 साल पुरानी वायरल लाइन “मैं गिटार खेलता हूं” पर न केवल प्रतिक्रिया दी बल्कि क्लिप को बेहद मजेदार भी बताया।

इंटरव्यू के दौरान जब उनके को-स्टार रसिका दुग्गल और मनीष चौधरी से पूछा गया कि सैफ सेट पर भी वन-लाइनर्स देते हैं या नहीं तो रसिका ने उनकी कॉमिक टाइमिंग की तारीफ करते हुए कहा, “हर समय! वह हर समय खूब मस्ती करने वाले एक्टर्स में से हैं।”

इस पर सैफ ने कहा, “मैं खुद को बहुत ज्यादा सीरियसली नहीं लेता। एक बार जब सीन ठीक से कर लेते हैं, उसके बाद थोड़ी मस्ती भी कर सकते हैं।”

बातचीत के दौरान उन्हें दूरदर्शन पर दिए गए लगभग 25 साल पुराने इंटरव्यू की याद दिलाई गई, जिसमें वह कहते सुनाई देते हैं- “मैं गिटार खेलता हूं।” यह क्लिप आज भी सोशल मीडिया पर बार-बार वायरल होती रहती है।

Entertainment News,Bobby Deol,Aalia Bhatt,Saif Ali Khan

Post Comment