TOP News: ईरान का अमेरिकी विमान गिराने का दावा, नीट पेपर पर फौजी कवच का तैयारी; 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

TOP News: ईरान का अमेरिकी विमान गिराने का दावा, नीट पेपर पर फौजी कवच का तैयारी; 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार

Updated Fri, 29 May 2026 05:55 AM IST

देश-दुनिया की बड़ी खबरें।
– फोटो : अमर उजाला

आज शुक्रवार, 29 मई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। आज की सबसे बड़ी खबर शिक्षा व्यवस्था से है, जहां नीट-यूजी परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सरकार प्रश्नपत्रों को सुरक्षित ढंग से पहुंचाने के लिए वायुसेना के विमानों के इस्तेमाल पर विचार कर रही है। उधर, सात समंदर पार कूटनीति के गलियारे दहक उठे हैं; होर्मुज की खाड़ी में ईरान ने चार जहाजों पर मिसाइलें दागकर और अमेरिकी विमान गिराने का दावा कर जंग का नया बिगुल फूंक दिया है। इस बीच, आम जनता और वाहन मालिकों के लिए सरकार एक नया प्लान लेकर आई है, जिसके तहत अब पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों के हिसाब से इथेनॉल मिक्स पेट्रोल चुनने की आजादी मिलेगी। राहत की बात दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के लोगों के लिए भी है, जहां हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। इधर, यूपी की सियासत में ‘मिशन 2027’ को लेकर अभी से तलवारें खिंच गई हैं, जहां सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर सपा की जिद और कांग्रेस की बढ़ती महत्वाकांक्षा ने गठबंधन की गांठ ढीली कर दी है। सुरक्षा के लिहाज से बिहार के सीमांचल में नेपाल-बांग्लादेश बॉर्डर पर पिछले दो दशकों के जमीन सौदों की कुंडली खंगालने की बड़ी तैयारी चल रही है, तो वहीं चुनावी हार के बाद पश्चिम बंगाल में टीएमसी बिखराव के मुहाने पर खड़ी है। सेहत की बात करें तो वैज्ञानिकों का दावा है कि संगीत सीखने से बढ़ती उम्र में भी दिमाग जवां रहता है। खेल के मैदान से मायूस करने वाली खबर है कि चोट के कारण ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार के फीफा विश्व कप 2026 के पहले मैच से बाहर होने की आशंका है, जबकि बॉलीवुड गलियारे से नेहा धूपिया ने कास्टिंग डायरेक्टर के एक कड़वे कमेंट का खुलासा कर सबको चौंका दिया है। देश-दुनिया की ये बड़ी खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक में…

Source link
#TOP #News #ईरन #क #अमरक #वमन #गरन #क #दव #नट #पपर #पर #फज #कवच #क #तयर #रजय #म #बरश #क #अलरट

Previous post

अमेरिका-ईरान में बनी सहमति, 60 दिन का होगा युद्धविराम, राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

अमेरिका और ईरान 60 दिन के संघर्षविराम समझौते पर सहमत हो गए हैं। खबरों के अनुसार, दोनों देशों के बीच 60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर सहमति बन गई है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक इसे मंजूरी नहीं दी है। ट्रंप ने समझौते पर फैसला लेने के लिए कुछ दिन का समय मांगा है। इस कारण डील के ऐलान में देरी हो रही है। प्रस्तावित समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बिना रोकटोक जारी रहेगी। ईरान को 30 दिनों के भीतर समुद्री माइंस हटानी होंगी और जहाजों से टोल नहीं लिया जाएगा।

अमेरिका और ईरान 60 दिन के संघर्षविराम समझौते पर सहमत हो गए हैं। खबरों के अनुसार, दोनों देशों के बीच 60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर सहमति बन गई है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक इसे मंजूरी नहीं दी है। ट्रंप ने समझौते पर फैसला लेने के लिए कुछ दिन का समय मांगा है। इस कारण डील के ऐलान में देरी हो रही है।

ALSO READ: China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म
प्रस्तावित समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बिना रोकटोक जारी रहेगी। ईरान को 30 दिनों के भीतर समुद्री माइंस हटानी होंगी और जहाजों से टोल नहीं लिया जाएगा। इसके बदले अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी धीरे-धीरे हटाएगा और ईरान को तेल बेचने के लिए कुछ प्रतिबंधों में राहत देने पर चर्चा करेगा।

अमेरिका की नौसेना द्वारा लगाई गई नाकाबंदी भी हटा ली जाएगी, लेकिन ऐसा तभी होगा जब कमर्शियल जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू हो जाएगी। इस समझौता ज्ञापन (MOU) में ईरान की तरफ से यह वादा भी शामिल होगा कि वह कोई भी न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाएगा। दोनों पक्षों के बीच यह अस्थाई समझौता ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर नाजुक दौर से गुजर रहा है।

ALSO READ: RGC का दावा- मार गिराया अमेरिका का खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, F-35 लड़ाकू विमान भी उल्टे पांव लौटे
गुरुवार को अमेरिकी मिलिट्री ने ईरान पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया, जब कुवैत ने इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ अमेरिकी हमले के बाद हमले की खबर दी थी। समझौता ज्ञापन (MOU) में क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देने का भी जिक्र है और ट्रंप प्रशासन को उम्मीद है कि क्षेत्रीय प्रॉक्सी के लिए ईरान के सपोर्ट पर चर्चा होगी। अगर बातचीत के दौरान यह साफ हो जाता है कि ईरान न्यूक्लियर मुद्दे पर कुछ नहीं कर पा रहा है, तो ट्रंप के पास सभी ऑप्शन होंगे।
Edited By : Chetan Gour

Next post

इंदौर से मुंबई, पटना, खड़की, श्रीगंगानगर और दिल्ली के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब तक नहीं हुई रेगुलर

Post Comment