इंदौर से मुंबई, दिल्ली, पटना, खड़की और श्रीगंगानगर के लिए चल रही पांच स्पेशल ट्रेनों को अब तक नियमित नहीं किया गया है। …और पढ़ें
HighLights
- मुंबई रूट पर एक महीने का विस्तार, यात्री मांग रहे स्थायी सेवा
- इंदौर-पटना और इंदौर-पुणे रूट पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है
- शिप्रा एक्सप्रेस रेगुलर करने की घोषणा अब तक पूरी नहीं हुई
डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर से देश के विभिन्न शहरों के लिए रेगुलर और स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेलवे द्वारा किया जा रहा है। स्पेशल ट्रेनों में इंदौर से मुंबई, दिल्ली, पटना, खड़की और श्रीगंगानगर के लिए भी पांच ट्रेनें भी चलती हैं। जो महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा है।
इन स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए भी इन्हें अब तक रेगुलर नहीं किया गया है। जबकि बाकी मंडलों में कई स्पेशल ट्रेनों को नियमित किया जा चुका है।
रेलवे द्वारा इंदौर से मुंबई के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को करीब एक महीने के लिए बढ़ाया गया है, लेकिन यात्री इसे नियमित करने की मांग कर रहे हैं। इन रूट्स पर ट्रेन कम होने और यात्रियों की संख्या को देखते हुए त्योहारों और छुट्टियों के साथ आम दिनों में भी भीड़ होने लगी है। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी होने के नाते इंदौर में देशभर से लोग आते हैं। इसके साथ ही आस-पास के राज्यों में जाने के लिए व्यापारी भी इन पर निर्भर रहते हैं।
इंदौर से पटना और पुणे रूट पर सबसे ज्यादा दबाव
इंदौर अब एक एज्युकेशन हब के रूप में भी उभर रहा है, जहां दूसरे राज्यों से भी विद्यार्थी पढ़ने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए आते हैं। सभी ट्रेनों में इंदौर से बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। यही हाल इंदौर से महाराष्ट्र और पुणे जाने वाली ट्रेनों में भी रहता है।
गौरतलाम है कि इंदौर से चलकर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जाने वाली शिप्रा एक्सप्रेस को नियमित करने की घोषणा 2018 में रेलमंत्री ने की थी, लेकिन अभी तक यह ट्रेन रेगुलर नहीं हो पाई है।
इंदौर से यात्रियों के दबाव को देखते हुए कामाख्या एक्सप्रेस और कोचुवेली ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग भी पूरी नहीं हुई। इसके साथ ही इंदौर से जयपुर के बीच चलने वाली ट्रेन बंद होने के बाद वापस इस रूट पर कोई नई ट्रेन की शुरुआत नहीं हुई।
Source link
#इदर #स #मबई #पटन #खडक #शरगगनगर #और #दलल #क #लए #चलन #वल #सपशल #टरन #अब #तक #नह #हई #रगलर



Post Comment