इंदौर नगर निगम ने टंकी शुरू की थी, पर कुछ परिवारों ने कोर्ट से स्टे ले लिया। विधायक निधि से पांच करोड़ मिले थे, पर काम बंद है। …और पढ़ें
HighLights
- इंदौर में रानी सती गेट पर पानी की नई टंकी का काम दो माह पहले शुरू हुआ था
- स्टे लेने वाले परिवारों के घर पहुंचे सांसद लालवानी और एमआईसी सदस्य
- गंभीर जलसंकट के बावजूद निर्माण बंद, रहवासियों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जलसंकट को लेकर आमजनता के नगर निगम पहुंचने के किस्से तो आम हैं, लेकिन गुरुवार को खुद सांसद शंकर लालवानी और महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया बड़ी संख्या में रहवासियों को लेकर रानी सती गेट के उन लोगों के घर पहुंच गए जिनकी आपत्ति की वजह से क्षेत्र में टंकी का निर्माण अटका हुआ है। उन्होंने गुहार लगाई कि वे अपनी आपत्ति वापस ले लें और टंकी का निर्माण होने दें।
रहवासियों ने आपत्तिकर्ताओं के घर के बाहर करीब एक घंटे तक शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। इन लोगों के हाथ में ‘पानी दो, टंकी का निर्माण होने दो’ लिखी टख्तियां भी थीं। सांसद और एमआइसी सदस्य ने आपत्तिकर्ताओं से चर्चा का प्रयास भी किया लेकिन उन्होंने बात ही नहीं की।
कुछ रहवासियों ने टंकी निर्माण पर स्टे ले लिया
गौरतलब है कि नगर निगम ने रानी सती गेट के सामने पानी की नई टंकी का निर्माण शुरू किया था। आसपास के कुछ परिवारों ने इस पर आपत्ति लेते हुए कोर्ट में याचिका प्रस्तुत की और टंकी निर्माण पर स्टे ले लिया। रहवासी इस बारे में पहले भी आपत्तिकर्ता परिवारों से चर्चा के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। इस पर गुरुवार सुबह रहवासी एमआइसी सदस्य पहाड़िया के साथ आपत्तिकर्ताओं के घर पहुंचे और प्रदर्शन किया।
इस बीच सांसद शंकर लालवानी भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में गंभीर जलसंकट है। लंबे समय से नई टंकी की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसके चलते रानी सती गेट के सामने गली में टंकी के लिए नया स्थान तय किया गया था। टंकी निर्माण के लिए विधायक महेंद्र हार्डिया ने विधायक निधि से पांच करोड़ रुपये भी दिए। दो माह पहले टंकी का काम शुरू हो भी गया था लेकिन कुछ लोगों ने आपत्ति लेते हुए कोर्ट से स्टे ले लिया। इसके बाद से टंकी का काम बंद है।
एमआईसी सदस्य ने किया बात का प्रयास
एमआईसी सदस्य पहाड़िया ने आपत्तिकर्ता परिवारों से चर्चा का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि जो आपत्ति ले रहे हैं उनके खुद के मकान नियमानुसार नहीं हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द ही कोई समाधान नहीं निकला तो वे आपत्तिकर्ताओं के घर के सामने भूख हड़ताल करेंगे। कुछ परिवारों की वजह से क्षेत्र की हजारों जनता परेशान हो रही है।
Source link
#इदर #म #जनक #वजह #स #रक #टक #क #नरमण #पन #क #लए #परशन #रहवसय #न #उनक #घर #क #समन #कय #परदरशन



Post Comment