आखिर हमारा क्या कसूर था: रहवासियों ने पोस्टर लगाकर कहा- हमें जिंदा छोड़ देने के लिए इंदौर नगर निगम और प्रशासन का धन्यवाद

आखिर हमारा क्या कसूर था: रहवासियों ने पोस्टर लगाकर कहा- हमें जिंदा छोड़ देने के लिए इंदौर नगर निगम और प्रशासन का धन्यवाद

रहवासियों के मन में कितना आक्रोश है यह इसी से समझा जा सकता है कि उन्होंने घर के बाहर बैनर टांग दिए हैं जिस पर लिखा है हमें जिंदा छोड़ देने के लिए धन्य …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 29 May 2026 07:35:08 AM (IST)Updated Date: Fri, 29 May 2026 07:35:08 AM (IST)

छावनी के व्यापारियों और रहवासियों ने एक टूटे भवन पर पोस्टर लगाया है, जिस पर लिखा है- जीवित छोड़ देने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन का धन्यवाद। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

1. छावनी और जिंसी के वो पुराने मकान जो कभी इन क्षेत्रों की पहचान थे, अब इतिहास बन चुके हैं
2. रहवासियों का कहना है कि निगम ने पीढ़ियों से बसे परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी है
3. जो मकान तोड़े गए हैं, वो वैध थे, वर्षों पुराने थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। धूल के गुबार गुजर चुके हैं। मलबे के ढेर भी अब गाड़ियों को आवाजाही के लिए जगह दे रहे हैं। माहौल में खामोशी पसरी है। चेहरों पर दहशत साफ दिख रही है। छावनी और जिंसी के वो पुराने मकान जो कभी इन क्षेत्रों की पहचान थे अब इतिहास बन चुके हैं।

निगम ने रहवासियों को उस कसूर की सजा सुनाई है जो उन्होंने कभी किया ही नहीं। बरसों पुराने घर और दुकान टूटने का दर्द लोगों की जुबान पर आने लगा है। कार्रवाई को लेकर रहवासियों के मन में कितना आक्रोश है यह इसी से समझा जा सकता है कि उन्होंने घर के बाहर बैनर टांग दिए हैं जिस पर लिखा है हमें जिंदा छोड़ देने के लिए इंदौर नगर निगम और प्रशासन का धन्यवाद।

जो मकान तोड़े गए हैं, वो वैध थे, वर्षों पुराने थे

रहवासियों का कहना है कि निगम ने पीढ़ियों से बसे परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी है। कई परिवारों के घर टूट गए, कारोबार ठप हो गया। जो मकान तोड़े गए हैं, वो वैध थे, वर्षों पुराने थे। इधर नगर निगम ने दवा बाजार के सामने से सड़क निर्माण शुरू कर दिया है।

सप्ताहभर पहले नगर निगम ने छावनी और जिंसी क्षेत्र में रिमूवल की कार्रवाई की थी। मास्टर प्लान में ये सड़कें 80 फीट चौड़ी बनना थी जिसे बाद में 60 फीट कर दिया गया। इन सड़कों पर कई मकान ऐसे थे जो 100 साल से भी ज्यादा पुराने थे। निगम की कार्रवाई में ये मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं। मलबे में बदल चुके ये मकान आज भी अपने वैध होने की गवाही दे रहे हैं। कार्रवाई के बाद पांच दिन तक तो मलबा तक नहीं उठाया गया। पिछले दो दिन में मलबा तो उठ गया लेकिन कई सवाल पीछे छोड़ गया।

हमने तो कोई अतिक्रमण नहीं किया था

जिंसी और छावनी दोनों ही जगह रहवासियों का दर्द एक हैं कि आखिर हमारा कसूर क्या था। हमने न अतिक्रमण किया, न अवैध निर्माण किया। उनका कहना है कि वे तो दशकों से यहां रह रहे थे। नगर निगम ने विकास के नाम पर हमारे आशियाने उजाड़े दिए। निगम की कार्रवाई ने हमें सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है।

सालों पहले जहां हुई थी तोड़फोड़, वहां आज भी अधूरे खड़े हैं मकान

करीब एक दशक पहले निगम ने ऐसी ही तोड़फोड़ गणेशगंज क्षेत्र में भी की थी। उस वक्त भी हंगामा हुआ था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उस वक्त कार्रवाई में तोड़े गए मकान आज भी अधूरे खड़े हैं। लोग उनकी मरम्मत तक नहीं करवा पा रहे हैं।

इंदौर में मलबे के ढेर और धूल के गुबार बन गए छावनी की पहचान, व्यापारियों, रहवासियों ने लगाए पोस्टर- आज हमारी तो कल तुम्हारी बारी

Source link
#आखर #हमर #कय #कसर #थ #रहवसय #न #पसटर #लगकर #कह #हम #जद #छड #दन #क #लए #इदर #नगर #नगम #और #परशसन #क #धनयवद

Previous post

Ethereum Price Structure ‘Weakening’ as Traders Focus on $1.8K Support

Next post

Bollywood: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच का विवाद होगा खत्म! सलमान खान ने किया ऐसा

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म मेकर फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि दिग्गज अभिनेता सलमान खान ने इस विवाद को सुलझाने के लिए पहल की है। रणवीर सिंह के अचानक फिल्म 'डॉन 3' को छोड़ने के बाद शुरू हुए इस विवाद के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्लयूआईसीई) ने एक बड़ा कदम उठाया।

एफडब्लयूआईसीई ने इसको लेकर रणवीर के खिलाफ असहयोग प्रस्ताव (नॉन-कोऑपरेशन नोटिस) जारी कर दिया था। अब खबर आ रही है कि सलमान खान ने दोनों पक्षों से निजी तौर पर बात की है ताकि इस मामले को शांति से सुलझाया जा सके। बताया जा रहा है कि सलमान खान के रणवीर सिंह और फरहान अख्तर दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं। इसी कारण से सलमान खान ने इस विवाद में बीच-बचाव करने का फैसला किया।

बताया रहा है कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर से फोन पर बात की और दोनों का अलग-अलग पक्ष सुना। उन्होंने बॉलीवुड के इन दिग्गजों को समझाया कि इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट्स में आपसी मतभेद होना कोई नई बात नहीं है।

फिल्म इंडस्ट्री में रचनात्मक मतभेद होना बेहद आम बात
सूत्रों के अनुसार, बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके सलमान खान ने फरहान अख्तर से कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में रचनात्मक मतभेद होना बेहद आम बात है। इसे लेकर विवाद को और ज्यादा बढ़ाना ठीक नहीं है। उन्होंने फरहान को इस मामले को यहीं खत्म करने की सलाह दी है।

PC:livehindustan
Bollywood,Ranveer Singh, Farhan Akhtar,Salman Khan, Hindi news

Post Comment