सीहोर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला अपनी घायल बेटी के लिए न्याय की मांग को लेकर घंटों तक थाने के बाहर सड़क पर बैठी रही, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। महिला का आरोप है कि पुलिस उसे एक थाने से दूसरे थाने भेजकर मामला टालती रही। पीड़ित महिला संतोषी बाई ने बताया कि उनकी 18-19 वर्षीय बेटी जंगल में बकरियां चराने गई थी। इसी दौरान खेत में बकरी चले जाने की बात को लेकर एक व्यक्ति और उसके 5 से 6 साथियों ने युवती के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि युवती को लाठियों और थप्पड़ों से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शाम से रात तक थाने के बाहर बैठी रही महिला मारपीट में घायल युवती को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं उसकी मां संतोषी बाई अपनी गोद में छोटे बच्चे को लेकर शाम करीब 4 बजे से थाने के बाहर बैठी रहीं। महिला का आरोप है कि रात 10 बजे तक भी पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। उनका कहना है कि कभी उन्हें दूसरे थाने जाने के लिए कहा गया तो कभी क्षेत्राधिकार का हवाला देकर टाल दिया गया। संतोषी बाई ने कहा, “हमारी एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। पुलिस वाले कभी इधर तो कभी उधर भेज रहे हैं। हमें समझ नहीं आ रहा कि न्याय के लिए कहां जाएं।” पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि गंभीर मारपीट का मामला होने के बावजूद तत्काल शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू नहीं की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में पुलिस को जीरो पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करनी चाहिए, लेकिन यहां पीड़ित परिवार को क्षेत्राधिकार के नाम पर भटकाया जा रहा है। अधिकारियों की चुप्पी मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी दिखाई दे रही है। अब सवाल यह है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है और शिकायत पर कब कार्रवाई होती है। फिलहाल घायल युवती का इलाज जारी है, जबकि उसकी मां न्याय की उम्मीद में पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रही है।
Source link
#सहर #असपतल #म #घयल #बट #सड़क #पर #बठ #म #मरपट #म #घयल #हई #थ #यवत #FIR #क #लए #घट #भटकन #क #आरप #Sehore #News
Previous post
IPL फाइनल में आज बेंगलुरु Vs गुजरात:दोनों के पास दूसरा टाइटल जीतने का मौका, सीजन में कोहली 600 और गिल 722 रन बना चुके
Next post



Post Comment