×
महू-चित्तौड़गढ़ ट्रेन को मिली नई रफ्तार, डेमू की जगह इलेक्ट्रिक इंजिन और आईसीएफ कोच

महू-चित्तौड़गढ़ ट्रेन को मिली नई रफ्तार, डेमू की जगह इलेक्ट्रिक इंजिन और आईसीएफ कोच

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग पर चलने वाली डेमू ट्रेन को शनिवार से अस्थाई रूप से हटाकर आईसीएफ कोच और इलेक्ट्रिक इंजन के साथ संचालन शुरू किय …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 31 May 2026 07:46:34 AM (IST)Updated Date: Sun, 31 May 2026 07:46:34 AM (IST)

महू-चित्तौड़गढ़ ट्रेन को मिली नई रफ्तार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हाल ही में हरनियाखेड़ी स्टेशन के पास डेमू ट्रेन के इंजन से धुआं निकलने की घटना सामने आई थी
  2. यात्रियों में दहशत फैल गई थी और ट्रेन की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए थे
  3. इसके बाद से पुराने रैक और इंजन को बदलने की मांग तेज हो गई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। महू-चित्तौड़गढ़ रेलखंड पर लंबे समय से तकनीकी खराबियों और जर्जर होती डेमू ट्रेन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने ट्रेन के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग पर चलने वाली डेमू ट्रेन को शनिवार से अस्थाई रूप से हटाकर आईसीएफ कोच और इलेक्ट्रिक इंजन के साथ संचालन शुरू किया है।

हाल ही में हरनियाखेड़ी स्टेशन के पास डेमू ट्रेन के इंजन से धुआं निकलने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई थी और ट्रेन की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। हालांकि, रेलवे ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर लिया था, लेकिन इसके बाद से पुराने रैक और इंजन को बदलने की मांग तेज हो गई थी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार महू-चित्तौड़गढ़ के बीच संचालित ट्रेन में अब पारंपरिक आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। साथ ही डेमू इंजन की जगह इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन को चलाया जा रहा है। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक आइसीएफ कोच से अस्थाई रूप से ट्रेन चलाई जा रही है। डेमू के रैक का रखरखाव का काम चल रहा है। रखरखाव का काम पूरा होते ही पुनः डेमू कोच से ट्रेन शुरू होगी।

सूबेदारगंज-वलसाड के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

रतलाम : यात्रियों की सुविधा व ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा रतलाम मंडल से सूबेदारगंज-वलसाड के मध्य स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार 04119 सूबेदारगंज–वलसाड स्पेशल तत्काल प्रभाव से 11 जुलाई तक सूबेदारगंज से प्रति शनिवार को सुबह पांच बजे चलकर रतलाम (1.30/1.35) होते हुए रविवार सुबह 9.40 बजे वलसाड पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी में 04120 वलसाड–सूबेदारगंज स्पेशल 31 मई से 12 जुलाई तक वलसाड से प्रति रविवार दोपहर 2.05 बजे चलकर रतलाम (11.05/11.10) होते हुए सोमवार शाम सात बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, छायापुरी व सूरत स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही यात्री रेलवन एप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Indian Railways: अगर रेल सफर में आए कोई दिक्‍कत तो न हो परेशान, यहां करें शिकायत, 10 मिनट में मिलेगा समाधान

#महचततडगढ #टरन #क #मल #नई #रफतर #डम #क #जगह #इलकटरक #इजन #और #आईसएफ #कच

Post Comment