इंदौर सहित प्रदेशभर में बादल व वर्षा के दौर के कारण प्री मानसून की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। इन स्थितियों के कारण ही पिछले कुछ दिनों से इंदौर सहित …और पढ़ें
HighLights
- पश्चिमी विक्षोभ के चलते इंदौर में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री पहुंचा
- इंदौर संभाग में 50 से 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- केरल तट पर देरी के कारण इंदौर में 18 जून के बाद मिलेगी दस्तक
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर सहित प्रदेशभर में बादल व वर्षा के दौर के कारण प्री मानसून की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। इन स्थितियों के कारण ही पिछले कुछ दिनों से इंदौर सहित प्रदेश के अन्य शहर जो गर्मी से तप रहे थे, उन्हें राहत मिली है। मौसम विभाग द्वारा इस बार पूरे देश में सामान्य से कम वर्षा होने की आशंका व्यक्त की गई हैं।
18 जून के बाद मानसून पहुंचने की संभावना
इंदौर में अमूमन 14 से 15 जून के आसपास मानसून दस्तक देता है। मानसून अभी तक केरल तट पर भी नहीं पहुंचा है। ऐसे में इंदौर में मानसून के 18 जून बाद ही पहुंचने की संभावना है। इंदौर में पिछले दो दिनों से छाए बादल, बूंदाबांदी व तेज हवाओं की स्थिति के कारण गर्मी का असर कम हुआ। इंदौर में बीते पांच दिन में अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली।
तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा का अलर्ट
इंदौर शहर के साथ पूरे इंदौर संभाग में अगले चार से पांच दिन तक गरज-चमक के साथ वर्षा की गतिविधियां दिखाई देगी। संभाग के आलीराजपुर, धार, बड़वानी और झाबुआ जिले में तेज वर्षा की स्थितियां भी दिखाई देगी। आगामी दिनों में इंदौर शहर में 50 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवाएं भी चलेगी।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश पर चक्रवात के रूप में बना है, इसके प्रभाव से इंदौर सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां जारी रहेगी। रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।
पिछले एक सप्ताह में इस तरह गिरा पारा
| दिनांक | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 25 मई | 41.6 | 28.0 |
| 26 मई | 41.2 | 27.0 |
| 27 मई | 40.4 | 26.8 |
| 28 मई | 41.8 | 26.9 |
| 29 मई | 39.4 | 26.4 |
| 30 मई | 38.8 | 24.4 |
| 31 मई | 36.3 | 22.4 |
बीते 10 वर्षों में जून में इंदौर में तापमान व वर्षा
| वर्ष | उच्चतम अधिकतम तापमान | दिनांक | निम्नतम न्यूनतम तापमान | दिनांक | 24 घंटे में उच्चतम वर्षा | दिनांक | मासिक वर्षा |
| 2016 | 44.0 | 6,7 | 21.5 | 25 | 59.4 | 21 | 106.4 |
| 2017 | 41.9 | 4 | 21.2 | 8 | 65.6 | 6 | 219.2 |
| 2018 | 41.2 | 1 | 21.5 | 3 | 31.4 | 27 | 140.0 |
| 2019 | 44.0 | 8 | 21.8 | 25 | 38.7 | 25 | 101.6 |
| 2020 | 39.6 | 1 | 18.4 | 4 | 51.7 | 4 | 125.6 |
| 2021 | 38.9 | 2 | 21.8 | 3 | 25.6 | 29 | 75.9 |
| 2022 | 41.1 | 4 | 21.4 | 24 | 50.0 | 24 | 125.6 |
| 2023 | 39.6 | 13 | 21.0 | 4 | 67.4 | 24 | 105.3 |
| 2024 | 40.6 | 1 | 22.6 | 8 | 19.2 | 30 | 99.7 |
| 2025 | 41.6 | 11,12 | 22.1 | 28 | 68.5 | 27 | 134.4 |
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में और वर्षा मिमी में है)
इंदौर में जून महीने का सर्वाधिक तापमान व वर्षा (ऐतिहासिक रिकॉर्ड)
- उच्चतम अधिकतम तापमान : 3 जून 1991 को 45.8 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम न्यूनतम तापमान : 4 जून 2020 को 18.4 डिग्री सेल्सियस
- सर्वाधिक कुल मासिक वर्षा : वर्ष 1980 में 430 मिमी
- 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा : 23 जून 2003 को 127.3 मिमी
Source link
#Monsoon #Indore #इस #दन #इदर #म #दसतक #दग #मनसन #तज #हवओ #क #सथ #भर #वरष #क #अलरट



Post Comment