इंदौर में शनिवार रात ट्रेनी सैन्य अफसरों ने उत्पात मचाया। शराब के नशे में धुत अफसरों ने दंपती को टक्कर मारी और पिटाई की। …और पढ़ें
HighLights
- विजय नगर में ट्रेनी सैन्य अफसरों का उत्पात
- पुलिसकर्मी कद-काठी देखकर पीछे हट गए
- 2016 में भी हुआ था ऐसा ही मामला
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शनिवार रात ट्रेनी सैन्य अफसरों ने विजय नगर क्षेत्र में उत्पात मचाया। शराब के नशे में धुत सैन्य अफसरों ने एक दंपती को टक्कर मारी और उनकी पिटाई भी कर दी। इसके बाद कार लेकर भागने में जो सामने आया उसको टक्कर मारते गए। आखिर में कार डिवाइडर से टकरा गई और एक ट्रेनी कैप्टन घायल हो गया।
घटना रात करीब 12.30 बजे स्कीम-74 की है। कबीटखेड़ी निवासी रिमझिम अपने पति शिखर के साथ लौट रही थी। रिमझिम बाउंसर है और रात में उसकी महालक्ष्मी नगर के मैदान में ड्यूटी थी। बाम्बे हास्पिटल के पास कार 26बीएच0109डी से आए कार सवारों ने कट मारा और कमेंट्स करते हुए निकल गए। रिमझिम और शिखर ने नजरअंदाज किया और सत्यसाईं चौराहे से गोल्डन गेट होटल की ओर आ गए।
महिला के साथ मारपीट होते देख लोग कार सवारों पर टूट पड़े
कार वालों ने पुन: रोका और विवाद करने लगे। रिमझिम और शिखर के साथ लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। मौके पर भीड़ जमा हो गई और डायल-112 के पुलिसकर्मियों को भी बुला लिया गया। महिला के साथ मारपीट होते देख लोग आगे आए और कार सवारों पर टूट पड़े। बचने के लिए कुछ तो पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे भाग गए और एक युवक कार लेकर सत्यसाईं चौराहा की तरफ आया।
भागने के चक्कर में उसने एक कार और बाइक को टक्कर मार दी और खुद भी डिवाइडर से टकरा गया। कार की रफ्तार ज्यादा होने से एयरबैग खुल गए और वह घायल हो गया। उसकी पहचान कैप्टन (ट्रेनी) शिवम के रूप में हुई है। मूलत: पुडुचेरी निवासी शिवम साथी अफसरों के साथ पार्टी करने आया था।
कद-काठी और बाल देखकर पीछे हट गए पुलिसकर्मी
महू में ट्रेनिंग करने वाले सैन्यकर्मी शनिवार-रविवार को अक्सर पब में पार्टी करने आते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिसकर्मियों ने उनके बाल और कद-काठी देखकर पहचान लिया। पिटाई के डर से पुलिसकर्मी पीछे हट गए और शिवम व उसके साथी दंपती के साथ मारपीट करते रहे। सूचना मिलने पर एसीपी पराग सैनी और टीआई सीके पटेल मौके पर पहुंचे। कार में शराब और पानी की बोतलें भी थीं।
पुलिस ने क्रेन की मदद से कार उठाई और शिवम का मेडिकल करवाया। उसके खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज किया है। बाद में साथी कैप्टन को थाने से ले गए। सूचना के बाद कुछ सैन्य अफसर भी थाने पहुंचे। विवाद की स्थिति देखकर अफसर अलर्ट हो गए। 2016 में ट्रेनी सैन्य अफसरों ने विजय नगर थाना में तोड़फोड़ कर रायफल लूट ली थी।
उस वक्त भी संतोष कुमार सिंह डीआईजी थे। बाद में सीबीआई जांच हुई और सैन्यकर्मियों पर कार्रवाई की गई। एसीपी के अनुसार सीनियर अफसरों से चर्चा की गई है। विवाद करने वाले अन्य सैन्य अफसरों की जानकारी मांगी जा रही है।
यह भी पढ़ें : पत्नी ने प्रेमी से करवा दी पति की हत्या, खेत में शराब पिलाई और सिर पर पत्थर मार दिया; MP के उज्जैन जिले की घटना
Source link
#टरन #आरम #ऑफसरस #न #इदर #म #मचय #उतपत #बइक #सवर #पतपतन #क #टककर #मरकर #पट #फर #डवइडर #म #घस #द #कर



Post Comment