×
इंदौर में बिजली बिल अपडेट के नाम पर बुजुर्ग महिला से ₹1.56 लाख की ठगी, झांसे में लेकर उड़ा दी FD की रकम

इंदौर में बिजली बिल अपडेट के नाम पर बुजुर्ग महिला से ₹1.56 लाख की ठगी, झांसे में लेकर उड़ा दी FD की रकम

पुलिस को नीलम नागपाल (66) ने बताया कि 25 मई को सुबह 11 बजे राकेश गुप्ता पावर हाउस के नाम से फोन आया। उसने कहा कि बिजली बिल जमा नहीं किया, मैंने कहा कि …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 10:48:18 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 10:48:18 PM (IST)

बिजली बिल अपडेट के नाम पर महिला से 1.56 लाख की ठगी। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. लसूड़िया में पावर हाउस से राकेश गुप्ता बनकर किया फोन
  2. एक OTP लेते ही बैंक खाते से साफ किए 1.56 लाख रुपये
  3. 66 वर्षीय नीलम नागपाल बनीं ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में बिजली बिल अपडेट करवाने के नाम पर महिला से 1.56 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई। पुलिस को नीलम नागपाल (66) ने बताया कि 25 मई को सुबह 11 बजे राकेश गुप्ता पावर हाउस के नाम से फोन आया। उसने कहा कि बिजली बिल जमा नहीं किया, मैंने कहा कि कर दिया है।

विश्वास में लेकर पूछा ओटीपी, तीन ट्रांजेक्शन में साफ की रकम

आरोपित ठग ने महिला को भरोसे में लेते हुए कहा कि उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे बताने पर बिजली बिल की राशि विभाग के खाते में समायोजित कर दी जाएगी और रिकॉर्ड भी अपडेट हो जाएगा। महिला ने विश्वास कर ओटीपी की जानकारी साझा कर दी। इसके बाद एयू बैंक के खाते से तीन ट्रांजेक्शन में 1.56 लाख रुपये निकल गए। इसमें 1.30 लाख रुपये एफडी की राशि भी शामिल है।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर संबंधित मोबाइल नंबरों का उपयोग करने वाले अज्ञात आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जानकारी जुटाकर आरोपितों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत रद्द कराने हाई कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कोर्ट में पेश किए कड़े साक्ष्य

अधिकारियों की चेतावनी

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंकिंग जानकारी या खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। बिजली विभाग, बैंक या अन्य संस्थाएं कभी भी फोन पर ओटीपी नहीं मांगती हैं।

Source link
#इदर #म #बजल #बल #अपडट #क #नम #पर #बजरग #महल #स #लख #क #ठग #झस #म #लकर #उड #द #क #रकम

Post Comment