×
इंदौर सराफा बाजार: निवेशकों की नीचे दामों पर पूछताछ से सोना-चांदी की कीमतों में सुधार

इंदौर सराफा बाजार: निवेशकों की नीचे दामों पर पूछताछ से सोना-चांदी की कीमतों में सुधार

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। निवेशकों की नीचे दामों पर पूछताछ से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में सोना-चांदी वायदा में सुधार देखने को मिला। कामेक्स पर सोना वायदा 30 डालर सुधरकर 4530 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा भी 67 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इससे भारतीय बाजारों में भी कीमती धातुओं में चल रही मंदी थमकर सुधार में तब्दील हो गई। मंगलवार को इंदौर सराफा बाजार में सोना केडबरी 400 रुपये बढ़कर 151100 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 1200 रुपये बढ़कर 254000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। ज्वेलर्स का कहना है कि सराफा बाजार में फिलहाल ग्राहकी कमजोर है।

अमेरिका-ईरान वार्ता की स्थिति को लेकर बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। पिछले सत्र में सोने में तेज गिरावट आई थी, जब एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान ने लेबनान के खिलाफ इजरायल की बढ़ती आक्रामकता के जवाब में अमेरिका के साथ शांति वार्ता रोक दी है।

इस घटनाक्रम से मध्य पूर्व में लंबे समय तक युद्ध जारी रहने की आशंकाएं और गहरी हो गईं। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका और ईरान ने संभावित शांति समझौते पर अपनी वार्ता फिर से शुरू की है या नहीं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस स्थिति पर परस्पर विरोधाभासी संकेत दिए है पहले उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि ईरान वार्ता से पीछे हट गया है।

बाद में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ईरान वार्ता जारी है और उन्हें उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह में युद्धविराम बढ़ाने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का समझौता हो जाएगा।

लेबनानी समूह हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच आंशिक युद्धविराम ने बाजारों को कुछ राहत दी, क्योंकि ईरान ने बार-बार मांग की है कि किसी भी युद्धविराम समझौते में लेबनान को शामिल किया जाए लेकिन अमेरिका-ईरान वार्ता पर स्पष्टता की कमी ने बाजारों में अनिश्चितता बनाए रखी।

लंबे समय तक युद्ध जारी रहने की आशंका है जो मुद्रास्फीति और ब्याज दरों को बढ़ा सकती है। अमेरिका-ईरान संघर्ष की शुरुआत से ही सोने पर एक बड़ा दबाव रही है।

कामेक्स वायदा पर सोना वायदा 4500 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4545 डालर और नीचे में 4489 डालर प्रति औंस और चांदी 75.88 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 76.27 डालर और नीचे में 72.38 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 151100, सोना आरटीजीएस में 155000 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 142000 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। सोमवार को सोना 150700 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 254000, चांदी आरटीजीएस 266000 चांदी टंच 254700 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2790 रु. प्रति नग बिका। सोमवार को चांदी 252800 रु. पर बंद हुई थी।

Source link
#इदर #सरफ #बजर #नवशक #क #नच #दम #पर #पछतछ #स #सनचद #क #कमत #म #सधर

Post Comment