सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार से सोमवार रात में 144 लीटर शराब मिली है। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी ह …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार से सोमवार रात में 144 लीटर शराब मिली है। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी है। यहां बीवीजी कंपनी के पास सुरक्षा की जिम्मेदारी है, लेकिन वह अस्पताल में आने वाले वाहनों तक की एंट्री नहीं करते हैं।
पुलिस को देखकर आरोपित फरार, तलाशी में मिलीं देशी मदिरा की 16 पेटियां
पुलिस के मुताबिक सूचना पर सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में कार क्रमांक एमपी 13 जेडयू 9493 की जांच की गई। पुलिस को देखकर वाहन के पास मौजूद एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। वाहन के अंदर शराब की पेटियां दिखाई देने पर पंचनामा तैयार कर वाहन का लाक खोला गया। तलाशी के दौरान वाहन की पिछली सीट एवं डिक्की से देशी मदिरा प्लेन शराब की 16 पेटियां बरामद हुईं। जांच में प्रत्येक पेटी में 180 मिलीलीटर के 50-50 क्वार्टर पाए गए। 144 लीटर शराब जब्त की गई। साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है।
डैशबोर्ड से मिले दस्तावेज, अस्पताल कर्मचारी की मिलीभगत की आशंका
वाहन की तलाशी के दौरान डैशबोर्ड से रोहित पुत्र अनुप पंवार (22) निवासी पीथमपुर के आधार कार्ड [Omitted], पैन कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस मिले हैं। फरार आरोपित की तलाश जारी है। जानकारी अनुसार अस्पताल के किसी कर्मचारी की मिलीभगत भी इसमें हो सकती है।
मुख्य द्वार से आई कार, सुरक्षाकर्मी ने नहीं रोका, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
मुख्य द्वार से आई किसी ने नहीं रोका सीसीटीवी में घटना कैद हुई, जिसमें नजर आ रहा है कि कार शाम 5.45 बजे गीताभवन चौराहे की तरफ से आई और सीधे मुख्य द्वार से अस्पताल में प्रवेश किया। यहां सुरक्षाकर्मी मौजूद था, लेकिन कार को रोका भी नहीं और कार के नंबर की एंट्री भी नहीं की। इसके बाद कार सीधे कैंटीन के सामने गई और वहां खड़ी कर दी। पुलिस रात करीब 10 बजे अस्पताल में पहुंची।
Source link
#इदर #क #सपर #सपशएलट #असपतल #क #परकग #म #कर #स #लटर #अवध #दश #शरब #जबत #आरप #फरर



Post Comment