×
इलाज में लापरवाही के आरोप के बाद पुलिस ने कब्र से निकाला बच्ची का शव, इंदौर की घटना

इलाज में लापरवाही के आरोप के बाद पुलिस ने कब्र से निकाला बच्ची का शव, इंदौर की घटना

स्वजन ने 29 मई को सुबह 11 बजे पुलिस को सूचित किए बिना ही बच्ची के शव को दफना दिया। इसके बाद रात में पीड़ित परिवार ने भंवरकुआं थाने पहुंचकर एक लिखित शि …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 10:58:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 11:03:50 PM (IST)

इंदौर में कब्र से निकाला बच्‍ची का शव। – सांकेतिक फोटो।

HighLights

  1. स्वजन ने 29 मई को सुबह 11 बजे पुलिस को सूचित किए बिना बच्ची के शव को दफना दिया।
  2. इसके बाद रात में पीड़ित परिवार ने भंवरकुआं थाने पहुंचकर एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई।
  3. स्वजन का आरोप है हेल्थ केयर अस्पताल में शुरुआती गलत इलाज के कारण बेटी की जान गई है।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। जिला प्रशासन और पुलिस ने मंगलवार को दो वर्षीय बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकाला। यह कार्रवाई निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने के माता-पिता के गंभीर आरोपों के बाद पोस्टमार्टम करवाने के लिए की गई है।

पुलिस के मुताबिक काशवी यादव उल्टी और दस्त से पीड़ित थी। 27 मई को सुबह करीब 11:30 बजे उसके माता-पिता ने उसे भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां दिनभर इलाज के बाद रात आठ बजे डिस्चार्ज कर दिया गया।

इसी रात काशवी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद बच्ची को अंतिम चौराहे के पास स्थित मेट्रो अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रात दो बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस को सूचना दिए बिना कर दिया था अंतिम संस्कार

स्वजन ने 29 मई को सुबह 11 बजे पुलिस को सूचित किए बिना ही बच्ची के शव को दफना दिया गया। इसके बाद रात में पीड़ित परिवार ने भंवरकुआं थाने पहुंचकर एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। स्वजन का आरोप है कि हेल्थ केयर अस्पताल में शुरुआती गलत इलाज के कारण उनकी बेटी की जान गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

पांच डाॅक्टरों का एक विशेष पैनल गठित किया

  • मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए, पुलिस ने जूनी इंदौर के अनुविभागीय मजिस्ट्रेट से शव को कब्र से बाहर निकालने की अनुमति मांगी।
  • आधिकारिक आदेश मिलने के बाद मंगलवार सुबह बच्ची के शव को कब्र से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
  • शव का परीक्षण करने के लिए पांच डाॅक्टरों का एक विशेष पैनल गठित किया गया है।
  • विशेषज्ञों ने बच्ची का विसरा और अन्य सैंपल सुरक्षित रख लिए हैं, जिनकी रासायनिक जांच की जाएगी।
  • पुलिस के मुताबिक फारेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभी तक कब क्‍या हुआ

  • 27 मई (सुबह 11:30 बजे): हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • 27 मई (रात 8:00 बजे): अस्पताल से छुट्टी दी गई।
  • 29 मई (रात 2:00 बजे): एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत।
  • 29 मई (सुबह 11:00 बजे): पुलिस को सूचना दिए बिना स्वजन ने शव दफनाया।

Source link
#इलज #म #लपरवह #क #आरप #क #बद #पलस #न #कबर #स #नकल #बचच #क #शव #इदर #क #घटन

Previous post

UP: प्रयागराज में दंपती और उनके बेटा-बेटी की सिर कूचकर हत्या, अलग-अलग कमरों में मिले शव, घर पर लगा था ताला

Next post

MP High Court का बड़ा फैसला… पहली शादी छुपाकर की दूसरी शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

Post Comment