इंदौर में वैसे ही जलसंकट से लोग परेशान हैं और अब नर्मदा लाइन फूटने से हालात और बिगड़ गए हैं। गुरुवार को महू के समीप नर्मदा लाइन फूट गई, जिससे लाखों गैलन पानी सड़क पर बह निकला। सड़क पर लाइन फूटने के कारण आए तेज बहाव से नजारा किसी नदी जैसा दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत पंप बंद कराए और पानी के बहाव को रोका। सप्लाई बंद होने के कारण इंदौर में टंकियां भरने का काम भी प्रभावित हुआ और इसका असर शुक्रवार को शहर में होने वाली जलापूर्ति पर पड़ सकता है।
महू में अग्रसेन चौराहे के पास अचानक नर्मदा लाइन फूट गई और सड़कों पर नदी की तरह पानी बहने लगा। तेज बहाव के कारण दोपहिया वाहनों के पहिए तक डूब गए। सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंप बंद कराकर जलापूर्ति रोकी।
इसके बाद खुदाई कर लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया गया। तेज बहाव के कारण पानी कुछ दुकानों और एक बैंक में भी घुस गया। लाइन फूटने के कारण सड़क के लगभग आधा किलोमीटर हिस्से में नदी जैसा नजारा देखने को मिला। अधिकारियों का कहना है कि यह लाइन नर्मदा तृतीय चरण की थी। इसी लाइन से महू में भी जलापूर्ति होती है।
टंकियों से जलापूर्ति होगी प्रभावित
नर्मदा तृतीय चरण के पंप बंद होने के कारण इंदौर में टंकियां भरने का काम भी रुक गया। सामान्य दिनों में शहर की टंकियां चार से पांच मीटर तक भरी जाती हैं, लेकिन अब उनमें केवल दो से तीन मीटर तक ही पानी भर पाएगा। इससे शहर की 60 से अधिक टंकियां प्रभावित होंगी। नलों में पानी कम दबाव से आएगा। महू शहर और आर्मी क्षेत्र में भी लाइन फूटने का असर जलापूर्ति पर दिखाई देगा।
Source link
#Indore #मह #म #फट #नरमद #लइन #लख #गलन #पन #नद #क #तरह #सडक #पर #बह



Post Comment