बस ऑपरेटरों और परिवहन विभाग के अधिकारियों की बस ऑपरेटरों के साथ एक दौर बैठक हो चुकी है, लेकिन आपरेटरों ने कुमेड़ी आईएसबीटी से बस संचालन को लेकर कई सवा …और पढ़ें
HighLights
- कुमेडी आईएसबीटी इस माह होना है शुरू, बस ऑपरेटर कर रहे हैं विरोध
- परिवहन विभाग के अधिकारियों की बस ऑपरेटरों के साथ एक दौर की बैठक हो चुकी है
- ऑपरेटरों का कहना है कि यह स्पष्ट किया जाए कि बस स्टैंड पर कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदाैर। कुमेड़ी स्थित आइएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल) के संचालन की जिम्मेदारी बीबीजी कंपनी को सौंपने के बाद इस माह से संचालन शुरू किया जाना है। शुरुआत में उज्जैन, सुसनेर और आगर रूट की बसों के साथ अंतरराज्यीय बसों का संचालन करने की योजना है, लेकिन अब तक फाइनल नहीं हो सका है।
बस ऑपरेटरों और परिवहन विभाग के अधिकारियों की बस ऑपरेटरों के साथ एक दौर की बैठक हो चुकी है, लेकिन आपरेटरों ने कुमेड़ी आईएसबीटी से बस संचालन को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। ऑपरेटरों का कहना है कि पहले यह स्पष्ट किया जाए कि बस स्टैंड पर यात्रियों और बस संचालकों को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी तथा संचालन व्यवस्था कैसी रहेगी।अब अगले सप्ताह फिर से एक बार बैठक होगी।
सबसे अधिक चिंता लोकल परिवहन को लेकर है
दरअसल कुमेडी आइएसबीटी से बस संचालन काे लेकर सबसे अधिक चिंता लोकल परिवहन को लेकर है।आपरेटरों ने देर रात पहुंचने वाले यात्रियों, विशेषकर महिला यात्रियों की सुरक्षा और लोकल परिवहन की उपलब्धता का मुद्दा भी उठाया है। उनका कहना है कि अधिकांश बसें देर रात इंदौर पहुंचती हैं और कुमेड़ी आईएसबीटी शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित होने के कारण यात्रियों को शहर तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है।
उज्जैन रूट के बस ऑपरेटर सरवटे बस स्टैंड से ही संचालन जारी रखने की मांग पर अड़े हुए हैं
प्रस्तावित योजना के तहत उज्जैन रोड, आगर-सुसनेर, राजस्थान रूट के अलावा आल इंडिया परमिट वाली बसों को कुमेड़ी आईएसबीटी से संचालित करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि उज्जैन रूट के बस ऑपरेटर फिलहाल सरवटे बस स्टैंड से ही संचालन जारी रखने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि सरवटे शहर के भीतर होने से यात्रियों की पहुंच आसान रहती है। उल्लेखनीय है कि करीब डेढ़ साल पहले तैयार हुआ आईएसबीटी एजेंसी तय नहीं होने के कारण अब तक शुरू नहीं हो पाया था। एजेंसी तय होने के बाद इस माह से अब संचालन शुरू करने की योजना है।
Source link
#इदर #म #नए #बस #सटड #क #लकर #बस #ऑपरटर #यतर #सवधओ #और #कनकटवट #क #लकर #जत #रह #ह #आपतत



Post Comment