×
Indore Tourist Place: इंदौर में करीब 35 किमी दूर है हिडन हिल्स, जंगल के बीच खूबसूरत नजारे आस्था और सुकून का संगम

Indore Tourist Place: इंदौर में करीब 35 किमी दूर है हिडन हिल्स, जंगल के बीच खूबसूरत नजारे आस्था और सुकून का संगम

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अपनों के साथ वक्त गुजारने और सैर-सपाटा करने के लिए यह कतई जरूरी नहीं कि अपने शहर से मीलों दूर जाया जाए, बल्कि कई बार तो यह भी देखा गया है कि आनन-फानन में बनी योजना और तुरंत लिया गया सैर का निर्णय ज्यादा आनंददायक साबित होता है। यकीन न हो तो इस बार यह तरीका आप भी आजमाकर देख लीजिए।

बस इसके लिए आपको दोस्तों का समूह, अपनी गाड़ी और खानपान की सामग्री के साथ मनोरंजन के लिए कुछ खेल, माइक और छोटा सा स्पीकर और बिछाने के लिए दरी साथ लेनी होगी। और हां, यदि आप इस पुरुषोत्तम मास में थोड़ा धार्मिक होकर ईशभक्ति और प्रभु दर्शन भी करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं।

अब और पहेलियां नहीं, बल्कि सीधे मुद्दे पर आते हैं और आपको बताते हैं इस स्थान का नाम है ‘हिडन हिल्स’। ‘हिडन हिल्स’ जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि यह स्थान ज्यादा लोकप्रिय नहीं है, बल्कि यह कहना ज्यादा मुनासिब होगा कि यह अभी भी छुपा ही हुआ है।

यहां ज्यादा पर्यटक नहीं जाते, लेकिन यह वीरान नहीं है। यहां आस्था का दीप जलता है, सकारात्मकता का प्रकाश फैलता है, प्रकृति का अनुपम दृश्य नजर आता है, पर्यटकों की चहलकदमी भी होती है और सुकून का अहसास भी होता है।

naidunia_image

मंदिर और पर्वत दोनों का लाभ

इस खूबसूरत स्थान तक पहुंचने के रास्ते की जानकारी देते हुए ट्रैवल टेल्स इंदौर के संस्थापक सदस्य सीए मयंक घाटिया बताते हैं कि यह स्थान इंदौर से करीब 30-35 किमी दूर है। यहां जाने के लिए सबसे पहले रालामंडल तक जाना होगा। रालामंडल से तिल्लोर होते हुए मोहाड़ी वाटरफाल की ओर बढ़ें। यहां से जब आप करीब 10-12 किमी आगे बढ़ेंगे तो घाट नजर आएगा।

naidunia_image

आपको घाट पर नहीं जाना है बल्कि घाट शुरू होने से पहले ही बायीं ओर वीर हनुमान मंदिर दिखेगा और इस मंदिर के ठीक सामने अर्थात दाहिनी ओर हिडन हिल्स के लिए रास्ता नजर आएगा। यह रास्ता करीब 200 मीटर का है और कच्चा है, पर इस मार्ग पर गाड़ी भी चलाई जा सकती है।

न थकान न गर्मी

naidunia_image

इस मौसम में भी यहां भरपूर हरियाली छाई हुई है, जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि बरसात और सर्दी के मौसम में यह स्थान और कितना सुंदर लगता होगा। यह स्थान है जरूर पहाड़ी पर लेकिन आपको पैदल भी नहीं चढ़ना होगा क्योंकि आप गाड़ी से वहां तक पहुंच सकते हैं।

वीर हनुमान मंदिर भी आस्था का केंद्र है और यहां आप दर्शक व भक्ति के साथ पिकनिक का मजा भी ले सकते हैं। यहां पेयजल की व्यवस्था भी है और सुविधागृह भी बना है। यही नहीं यदि आप यहां भोजन बनाना चाहते हैं तो उसकी अनुमति भी मिल जाती है। मतलब यहां जाकर न तो आपको थकान होगी और ना ही गर्मी का अहसास होगा।

हर किसी को आता है पसंद

हिडन हिल्स की खास बात यह है कि यहां पहुंचने के लिए किसी कठिन ट्रेकिंग की आवश्यकता नहीं होती। यहां हर आयु वर्ग के लोग जा सकते हैं। यही वजह है कि यह स्थान तेजी से प्रकृति प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

पहाड़ी से नाचनबोर जंगल की हरियाली को निहारा जा सकता है। सूर्यास्त के समय यहां का दृश्य और भी मनमोहक हो जाता है। डूबते सूरज की सुनहरी किरणें जंगल और पहाड़ियों को एक अलग ही रंग में रंग देती हैं।

#Indore #Tourist #Place #इदर #म #करब #कम #दर #ह #हडन #हलस #जगल #क #बच #खबसरत #नजर #आसथ #और #सकन #क #सगम

Post Comment