×
IND vs AFG Live Score: टीम इंडिया कर रही है पहले बल्लेबाजी, यहां देखें लाइव स्कोर

IND vs AFG Live Score: टीम इंडिया कर रही है पहले बल्लेबाजी, यहां देखें लाइव स्कोर

IND vs AFG Live Score: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत के लिए इस मैच में मानव सुथार डेब्यू कर रहे हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया यहां स्कोरबोर्ड पर बड़ा टोटल लगाने की कोशिश करेगी। टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं, वहीं अफगानिस्तान की टीम हश्मतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में खेल रही है। 

IND vs AFG: टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी

यह टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC का हिस्सा नहीं है, ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया इसे आगे की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए खेलेगी। भारत को WTC में श्रीलंका का दौरा करना है, जहां की स्पिनफ्रेंडली पिचों के लिए खिलाड़ी अभी से तैयारी कर सकते हैं। भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

भारत और अफगानिस्तान की टीमें इससे पहले सिर्फ एक बार टेस्ट फॉर्मेट में आमने-सामने आई हैं। दोनों देशों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच साल 2018 में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था, जिसे भारतीय टीम ने महज दो दिनों के अंदर अपने नाम कर लिया था। उस मुकाबले के बाद से लेकर जून 2026 तक अफगानिस्तान ने कुल 11 टेस्ट मैच और खेले हैं। दिलचस्प बात यह है कि 2018 के उस पिछले टेस्ट मैच में खेलने वाले खिलाड़ियों में से मौजूदा भारतीय टीम में सिर्फ केएल राहुल ही अपनी जगह बरकरार रख पाए हैं। वहीं अफगानिस्तान की वर्तमान टीम में कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें उस ऐतिहासिक मुकाबले में भी खेलने का अनुभव हासिल था।

Latest Cricket News


#IND #AFG #Live #Score #टम #इडय #कर #रह #ह #पहल #बललबज #यह #दख #लइव #सकर

Post Comment