इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते ने अलग-अलग इलाकों में 42 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। सबसे पहले उसने क्षेत्र स्थित अरविंदो अस्पताल में हमला किया, जहां दो डॉक्टरों समेत 16 लोगों को काट लिया। घायलों में महिलाएं, पुरुष और अस्पताल कर्मचारी शामिल हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना इंदौर नगर निगम को दी। आरोप है कि नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में व्यस्त होने का हवाला देते हुए मौके पर पहुंचने में असमर्थता जताई। इस दौरान कुत्ता अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में लोगों व वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
ये भी पढ़ें- चोरी करने पहुंचे बेटे के दोस्त ने ही की था वृद्वा की हत्या, कुएं में फेंककर लाश लगाई ठिकाने
इलाके बदल-बदलकर काटता रहा
इसके बाद कुत्ता बरदारी, रेवती रेंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच गया, जहां उसने कई अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया। देर रात वह अरविंदो अस्पताल से करीब आठ किलोमीटर दूर रेवती रेंज कॉलेज क्षेत्र तक पहुंच गया और वहां भी लोगों को काटने की घटनाओं को अंजाम दिया। घायलों में से कुछ का इलाज अरविंदो अस्पताल में कराया गया, जबकि कई लोगों ने निजी क्लीनिकों में उपचार लिया। नगर निगम की टीम के समय पर नहीं पहुंचने से नाराज स्थानीय रहवासी स्वयं हाथों में डंडे लेकर कुत्ते की तलाश में निकल पड़े, लेकिन वह उनके हाथ नहीं लग सका।
कुत्ते के आतंक के कारण क्षेत्र के कई लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आवारा कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इंदौर में पिछले कुछ महीनों के दौरान डॉग बाइट के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है और दर्जनों लोग इसका शिकार हो चुके हैं।
Source link
#Indore #News #इदर #म #आवर #कतत #न #लग #क #कट #नगम #क #रसकय #टम #पर #मदद #नह #करन #क #आरप



Post Comment