विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद, व्हाट्सएप पर आराध्या शर्मा नाम की एक महिला ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को एमईएक्ससी कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए निते …और पढ़ें
HighLights
- ठगों ने शुरुआत में उनसे 10,000 रुपये निवेश कराए।
- नितेश ने एक आनलाइन एग्रीमेंट भी साइन कर लिया।
- इसमें कमाई पर 15% कमीशन देने की भी बात थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रापर्टी ब्रोकर शेयर बाजार और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उससे 17.84 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित नितेश दवे ने फेसबुक पर एमईएक्ससी और विस्टाग्लोबलकेपिटल.आईएमटी नाम की कंपनियों के विज्ञापन देखे थे, जिनमें कम समय में भारी मुनाफे का दावा किया गया था। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद, व्हाट्सएप पर आराध्या शर्मा नाम की एक महिला ने उनसे संपर्क किया।
उसने खुद को एमईएक्ससी कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए नितेश को क्रिप्टोकरेंसी और यूएसडीटी में निवेश करने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद नितेश को एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जहां वरिष्ठ अधिकारी बताकर हरिणी पटेल से बात करवाई गई।
पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए ठगों ने शुरुआत में उनसे 10,000 रुपये निवेश कराए और बदले में 13,000 रुपये वापस कर दिए। मुनाफे के लालच में आकर नितेश ने एक आनलाइन एग्रीमेंट भी साइन कर लिया, जिसमें कमाई पर 15% कमीशन देने की बात थी।
इसके बाद झांसा देकर अलग-अलग 28 ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 17.84 लाख रुपये कई बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद आरोपितों ने फोन उठाने बंद कर दिए। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Source link
#इदर #म #करपट #और #शयर #मरकट #म #नवश #क #नम #पर #परपरट #बरकर #स #लख #रपय #क #ठग



Post Comment