सीहोर जिले के इछावर में एक पेट्रोल पंप कर्मी पर हुए हमले के बाद पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन सौंपा। यह घटना इछावर के एक पेट्रोल पंप पर हुई थी। आरोप है कि डीजल भरवाने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मी पर हमला कर दिया। इस हमले में कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने इस हमले के विरोध में एकजुट होकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। क्या है पूरा मामला?
क्षेत्र में रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं। 8 जून की रात रेत माफिया के गुंडों ने इछावर स्थित एक पेट्रोल पंप पर जमकर उत्पाद मचाया और वहां कार्यरत कर्मचारियों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां वे फिलहाल जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। घटना के बाद से ही स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में रेत माफिया के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, और अब वे आम नागरिकों को भी निशाना बना रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#सहर #म #पटरल #पप #करम #पर #हमल #स #एससएशन #नरज #डजल #ववद #क #बद #चकबज #CCTV #क #आधर #पर #आरपय #क #गरफतर #क #मग #Sehore #News



Post Comment