इंदौर में 16वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक के लिए छह देशों के मंत्री पहुंचे। खाद्य सुरक्षा, जलवायु-अनुकूल खेती, कृषि सहयोग और छोटे किसानों की भूमि …और पढ़ें
HighLights
- इंदौर में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की अहम बैठक आयोजित।
- खाद्य सुरक्षा और सतत कृषि पर होगी चर्चा।
- छह देशों के मंत्री और प्रतिनिधि बैठक में शामिल।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में आयोजित 16वें ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए छह देशों के मंत्री गुरुवार को पहुंचे। शाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विदेश से आए कृषि मंत्रियों से मुलाकात की। होटल मेरियट में उनके लिए रात्रिभोज भी आयोजित किया गया।
शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ब्रिक्स समूह से खाद्य सुरक्षा, कृषि सहयोग व जलवायु अनुकूल खेती पर चर्चा करेंगे। इंदौर में हो रही ब्रिक्स कृषि कार्य समूह (एडब्ल्यूजी) की बैठक में विगत तीन दिनों से खाद्य सुरक्षा, सतत कृषि, नवाचार, जलवायु अनुकूलन और लचीली खाद्य प्रणालियों के विकास पर चर्चा हो रही है। कार्य समूह की बैठक में कृषि से जुड़े मुद्दों को अब ब्रिक्स समूह के मंत्री स्तरीय बैठक में रखा जाएगा।
इसमें आपसी कृषि सहयोग, मूल्य शृंखला (वैल्यू चेन), बाजार के अवसर, नवाचार, ज्ञान का आदान-प्रदान, जलवायु-अनुकूल कृषि, पुनर्योजी खेती (रीजनरेटिव फार्मिंग), मिट्टी के स्वास्थ्य और सतत संसाधन प्रबंधन सहित कई मुद्दों पर बात होगी। खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में छोटे किसानों, महिलाओं और युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा होगी। ब्रिक्स समूह देशों के कृषि मंत्री व अधिकारी शुक्रवार तीन बजे मांडू भी जाएंगे।
दोपहर को विदेशी मेहमानों ने की खरीददारी
- गुरुवार सुबह 11.30 से दोपहर एक बजे के बीच होटल शेरेटन में ब्रिक्स समूह देशों के अधिकारियों की कार्य समूह की बैठक हुई। इसके बाद ईरान से आए पांच प्रतिनिधि राजवाड़ा, कृष्णपुरा छत्री देखने पहुंचे। इसके बाद मृगनयनी शोरूम से स्कार्फ व कुछ कपड़े खरीदे। शाम छह बजे बाद बाइपास स्थित मॉल पहुंचे, लेकिन उनका विचार बदल गया तो वापस होटल लौट आए।
Source link
#BRICS #Agriculture #Ministers #Meeting #इदर #म #जट #दश #क #कष #मतर #खदय #सरकष #और #कलइमट #समरट #फरमग #पर #मथन



Post Comment