‘लड़के सुरक्षित नहीं, प्यार साबित करने के लिए जान देनी पड़ती है…’ इंदौर में सुसाइड से पहले युवक ने बनाया वीडियो; प्रेमिका समेत 5 पर आरोप

‘लड़के सुरक्षित नहीं, प्यार साबित करने के लिए जान देनी पड़ती है…’ इंदौर में सुसाइड से पहले युवक ने बनाया वीडियो; प्रेमिका समेत 5 पर आरोप

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित नंदानगर में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 06:37:40 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 06:37:40 PM (IST)

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या( सांकेतिक फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित नंदानगर में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया, जिसमें प्रेमिका, उसकी बहन, भाई और अन्य दो लोगों को मौत के लिए जिम्मेदार बताया। यह वीडियो उसने अपने भाई को भी भेजा था।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक लविश लश्करी ने खुदकुशी की है। वह मूल रूप से उज्जैन का रहने वाला था। यहां किराए के कमरे में रहकर निजी टैक्सी चलाता था। एक वीडियो भी मृतक के भाई ने पुलिस को बताया है, जिसमें युवती का भी नाम है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।

प्यार साबित करने के लिए जान देना पड़ती है

वीडियो में युवक ने यह भी कहा है कि लड़के सुरक्षित नहीं हैं, उन्हें प्यार साबित करने के लिए जान देना पड़ती है। स्वजन के मुताबिक लविश का खंडवा की रहने वाली एक युवती से करीब दो साल से प्रेम संबंध था। जब युवती के स्वजन को इसकी जानकारी लगी तो वे उसे अपने साथ ले गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- एम्स भोपाल की बड़ी पहल: शुरू हुई ‘केप’ सुविधा, मरीजों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Source link
#लडक #सरकषत #नह #पयर #सबत #करन #क #लए #जन #दन #पडत #ह.. #इदर #म #ससइड #स #पहल #यवक #न #बनय #वडय #परमक #समत #पर #आरप

Previous post

प्रेमी संग रहने की जिद पर पिता बना हैवान: थाने में बेटी पर कर दिए चाकू से ताबड़तोड़ वार, तड़प-तड़पकर गई जान

Next post

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को इस मामले में मिली राहत, नहीं आना पड़ेगा कोटा

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान को पान मसाला कंपनी के कथित भ्रामक विज्ञापन से जुड़े मामले में राहत मिली है। नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन ने कोटा उपभोक्ता आयोग में चल रही कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाकर सलमान खान को राहत दी है।

कमीशन की ओर आए इस फैसले के बाद फिलहाल सलमान खान को हस्ताक्षरों की एफएसएल जांच के लिए कोटा नहीं आना पड़ेगा। मामले की अगली सुनवाई 22 जून को तय की गई है। आपको बता दें कि इसी मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय भी 27 मई को संबंधित आदेश पर स्टे दे चुका है।

हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को तय है। मसाला कंपनी की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता राकेश सुवालका ने इस सबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कोटा उपभोक्ता आयोग में सलमान की ओर से प्रस्तुत वकालतनामा और जवाब पर किए गए हस्ताक्षरों को लेकर याचिकाकर्ता अधिवक्ता इंद्रमोहन सिंह हनी ने आपत्ति दर्ज करवाई थी।

PC:ndtv.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Bollywood actor, Salman Khan, Kota, Rajasthan, Hindi news

Post Comment