04:57 AM, 15-Jun-2026
समझौते की घोषणा के बाद कच्चे तेल कीमतों में बड़ी गिरावट
अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ समझौता पूरा होने का दावा किए जाने के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी, जिसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दिया।
रविवार को वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 3.9 प्रतिशत गिरकर 84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। वहीं अमेरिकी क्रूड (WTI) में 4.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत लगभग 81 डॉलर प्रति बैरल रह गई।
04:14 AM, 15-Jun-2026
ईरान समझौते से पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का नया दौर शुरू होगा: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि ईरान के साथ हुआ यह समझौता पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने अपने संदेश में दावा किया कि उनसे पहले कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने ईरान के साथ शांति स्थापित करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। ट्रंप ने कहा कि क्षेत्रीय नेताओं को पहली बार ऐसा अमेरिकी राष्ट्रपति मिला है, जो वास्तविक और स्थायी शांति की दिशा में मदद कर सकता है।
ट्रंप ने आगे कहा कि शुक्रवार (19 जून) को समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद जलमार्ग खुल जाएगा और बारूदी सुरंगों को हटाने की प्रक्रिया के साथ क्षेत्र में दोनों ओर से तेल की आपूर्ति फिर से शुरू हो सकेगी। उनके अनुसार, इससे न केवल क्षेत्रीय देशों बल्कि पूरी दुनिया को लाभ मिलेगा।
03:59 AM, 15-Jun-2026
जेडी वेंस के समारोह में शामिल होने की संभावना
जेडी वेंस ने फॉक्स न्यूज को दिए एक फोन इंटरव्यू में बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अभी अंतिम चरण में नहीं हैं और लॉजिस्टिक्स पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं समारोह में मौजूद रहेंगे, लेकिन यह भी संभव है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी वहां उपस्थित हों। व्हाइट हाउस की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अमेरिका का प्रतिनिधित्व कौन करेगा, क्योंकि सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार आमतौर पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों एक ही विदेशी कार्यक्रम में शामिल नहीं होते।
03:54 AM, 15-Jun-2026
West Asia Crisis LIVE: पश्चिम एशिया संकट खत्म, US-ईरान शांति समझौता तय; जेडी वेंस समारोह में हो सकते हैं शामिल
Israel Iran US Conflict Live Updates: पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से शुरू हुई जंग अब शांति की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर सहमति बन गई है। इस ऐतिहासिक समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर समारोह 19 जून को स्विट्जरलैंड में आयोजित किया जाएगा। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स…
Source link
#West #Asia #Crisis #LIVE #पशचम #एशय #सकट #खतम #USईरन #शत #समझत #तय #जड #वस #समरह #म #ह #सकत #ह #शमल



Post Comment