इंदौर जिला अस्पताल शुरू होना इंदौर की जनता के लिए सिर्फ एक सपने की तरह हो गया है। 13 वर्ष से निर्माणाधीन अस्पताल का कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। …और पढ़ें
HighLights
- निर्माणाधीन अस्पतालों में संक्रमण का खतरा
- जिला अस्पताल में जलजमाव की आशंका
- प्रसूताओं और मरीजों की बढ़ेगी परेशानी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जिला अस्पताल शुरू होना इंदौर की जनता के लिए सिर्फ एक सपने की तरह हो गया है। 13 वर्ष से निर्माणाधीन अस्पताल का कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। बारिश आने वाली है, ऐसे में निर्माणाधीन बिल्डिंग में मरीजों को आवागमन में समस्या होगी।
छत से जगह-जगह से पानी टपकने की समस्या
निर्माणाधीन बिल्डिंग में अभी महिलाओं के लिए स्त्री एवं प्रसूति विभाग संचालित हो रहा है। इसके अलावा सीटी स्कैन और एमआरआई की जांच के लिए मशीनें भी निर्माणाधीन बिल्डिंग में ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगा दी गई हैं। पिछले वर्ष भी बिल्डिंग की छत से जगह-जगह से पानी टपकने की समस्या आई थी। साथ ही दीवारों से भी पानी का रिसाव हुआ था। इस बार भी समस्या ऐसी ही बनी रहेगी, जिसके कारण मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
इसके साथ ही जिस बिल्डिंग में ओपीडी संचालित हो रही है, वहां भी यही हाल है। जगह-जगह छत से पानी आता रहता है। जिम्मेदार अधिकारियों को इसके लिए पर्याप्त इंतजाम करवाना चाहिए कि मरीजों को निर्माणाधीन बिल्डिंग में आने पर फर्श गीली ना मिले, छतों से पानी ना आए और दीवारों से पानी का रिसाव ना हो। इसके लिए ठेकेदार को अभी से निर्देशित करना होगा, क्योंकि जल्द ही मानसून आने वाला है।
जिला अस्पताल में मरीजों को संक्रमण का खतरा (रेटिंग: 0/10)
निर्माणाधीन जिला अस्पताल में दीवारों पर पानी के रिसाव के कारण मरीजों को संक्रमण का भी खतरा रहेगा। यहां इलाज और जांच के लिए सभी प्रकार की बीमारियों के मरीज आते हैं। ऐसे में उन्हें फंगस सहित अन्य संक्रमण हो सकता है। अधिकारियों को ऐसे में मरीजों को उन क्षेत्रों की ओर जाने से बचाना होगा, जहां पानी का रिसाव अधिक हो रहा हो।
पीसी सेठी अस्पताल में गर्भवती महिलाएं होंगी परेशान (रेटिंग: 4/10)
पीसी सेठी अस्पताल में भी निर्माण कार्य जारी है, जिसके कारण अभी अस्पताल में मरीजों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति अस्पताल परिसर में बनती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो सकती है। हर वर्ष इस तरह की समस्या आने के बावजूद भी प्रबंधन द्वारा विशेष इंतजाम नहीं करवाए गए।
यह भी पढ़ें- इंदौर की बदलेगी तस्वीर… भूजल स्तर सुधारने के लिए बनेंगे तालाब और चेकडैम, जंगलों में रोपे जाएंगे 2.81 लाख पौधे
एमवाय अस्पताल (रेटिंग: 5/10)
एमवाय अस्पताल की बिल्डिंग काफी पुरानी हो गई है, इसके कारण यहां दीवारों पर पानी के रिसाव की समस्या होती है। यहां मरीजों को भर्ती भी किया जाता है, ऐसे में संक्रमण का खतरा अधिक होता है। हालांकि अस्पताल में शौचालयों सहित अन्य स्थानों की मरम्मत का कार्य कुछ माह पूर्व किया गया है।
Source link
#इदर #म #मनसन #क #दसतक #स #पहल #बढ #चत #मरज #क #लए #परशन #बनग #जल #असपतल #क #नरमणधन #बलडग



Post Comment