शिलांग के स्थानीय चैनल ईस्ट मोजो को दिए साक्षात्कार में सोनम रघुवंशी ने कहा कि फिलहाल इंदौर लौटने का कोई इरादा नहीं है। …और पढ़ें
HighLights
- जमानत के बाद सोनम ने शिलांग के स्थानीय चैनल को दिया साक्षात्कार
- नेपाल भागने की आशंकाओं के बीच सुरक्षा कारणों से छिपाया ठिकाना
- राजा के भाई विपिन ने पहले ही जताई थी नेपाल भागने की आशंका
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपित सोनम रघुवंशी जमानत मिलने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आई। शिलांग के स्थानीय चैनल ईस्ट मोजो को दिए साक्षात्कार में उसने कहा कि फिलहाल इंदौर लौटने का कोई इरादा नहीं है। सुनवाई पूरी होने तक वह शिलांग में ही रहेगी। सोनम ने कहा कि वह जमानत की सभी शर्तों का पालन कर रही है और न्यायिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग दे रही है।
सुरक्षा कारणों से ठिकाना गुप्त, खर्च के सवाल पर साधी चुप्पी
सोनम ने बताया कि जमानत मिलने के बाद से वह शिलांग में ही है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उसने वर्तमान ठिकाने की जानकारी सार्वजनिक करने से इन्कार किया। जब उससे पूछा गया कि उसके रहने और अन्य खर्चों का वहन कौन कर रहा है, तो उसने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।
सोनम ने घटनाक्रम से जुड़े सवालों पर विस्तार से टिप्पणी करने से इन्कार किया। कहा, प्रकरण अभी विचाराधीन है। साक्षात्कार के दौरान सोनम के साथ उसके अधिवक्ता सुदीप राणा और प्रीति प्रधान भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- भोपाल में कपड़ा कारोबारी से 19.58 लाख की धोखाधड़ी, तेलंगाना के एजेंट पिता-पुत्र पर केस दर्ज
हनीमून के दौरान हुई थी हत्या, सह-आरोपी अब भी जेल में
बता दें, 11 मई 2025 को राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई थी। हनीमून के दौरान मेघालय में राजा की हत्या हुई थी। आरोपित सोनम रघुवंशी को अप्रैल 2026 में शिलांग सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई, लेकिन उसका कथित प्रेमी राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी अभी जेल में हैं। हाल ही में राजा रघुवंशी के भाई विपीन ने सोनम के नेपाल भागने की आशंका जताई थी, क्योंकि उसका वकील सुदीप राणा नेपाली है।
Source link
#जमनत #क #बद #पहल #बर #समन #आई #सनम #रघवश #कह #अभ #इदर #लटन #क #इरद #नह #शलग #म #ह #रहग



Post Comment