×
फिर याद आया भागीरथपुरा कांड… महावीर नगर में दूषित पानी से 20 लोग अब तक बीमार

फिर याद आया भागीरथपुरा कांड… महावीर नगर में दूषित पानी से 20 लोग अब तक बीमार

भागीरथपुरा के बाद अब महावीर नगर में दूषित पानी के कारण बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। आठ दिनों से लोग बीमार हो रहे हैं, इन …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 09:13:43 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 09:13:43 PM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भागीरथपुरा के बाद अब महावीर नगर में दूषित पानी के कारण बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। आठ दिनों से लोग बीमार हो रहे हैं, इन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। एक बच्ची की हालत दूषित पानी के कारण इतनी बिगड़ी कि उसे इलाज के लिए इंदौर से गुजरात रेफर किया है।

रहवासी सौरभ तिवारी ने बताया कि बच्ची अंजनी की तबीयत खराब होने पर परिवार ने पहले उसका इंदौर में इलाज कराया था, इसके बाद उसे गुजरात लेकर गए हैं। यहां पिछले आठ दिनों से लोग बीमार हो रहे हैं। अब तक 20 से अधिक रहवासी बीमार हो चुके हैं। मैं खुद बीमार हुआ था। दूषित पानी के कारण ही हमारी तबीयत बिगड़ी है। हमने इस संबंध में पहले भी शिकायत की थी, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।

स्वास्थ्य विभाग ने किया सर्वे

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के 85 घरों का सर्वे किया। यहां ओआरएस भी वितरित किए। सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी ने बताया कि 15 लोगों ने दावा किया कि वे बीमार हैं। उन्हें स्टूल टेस्ट के लिए कहा, लेकिन वे राजी नहीं हुए हैं। जो बच्ची गुजरात में भर्ती है, उसे मिर्गी की समस्या है।

12 बच्चे हुए थे अस्पताल में भर्ती

चिंताजनक है कि अब तक महावीर नगर के करीब 12 बच्चे अस्पताल में भर्ती रह चुके हैं। हालांकि सिर्फ एक बच्चा अभी गुजरात है, बाकी सभी डिस्चार्ज हो चुके हैं। जानकारी अनुसार रहवासी गिरीश चौहान के परिवार में पत्नी अनीता, तीन वर्षीय निधि चौहान, दुर्गा चौहान, 10 वर्षीय जिनिया और पांच वर्षीय सानिया बीमार हुए थे। परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी।

Source link
#फर #यद #आय #भगरथपर #कड.. #महवर #नगर #म #दषत #पन #स #लग #अब #तक #बमर

Post Comment