×
इंदौर में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, सिर पर बोतल और मोटर से हमला कर दोस्त ने की युवक की हत्या

इंदौर में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, सिर पर बोतल और मोटर से हमला कर दोस्त ने की युवक की हत्या

मृतक जितेंद्र मीणा एक निजी बैंक में कार्यरत था। घटना के समय वह अपने परिचित धर्मेंद्र पंवार के साथ घर पर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोन …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 01:37:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 01:37:08 PM (IST)

युवक की हत्या। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. मृतक जितेंद्र मीणा एक निजी बैंक में कार्यरत था
  2. घटना के समय वह अपने परिचित धर्मेंद्र पंवार के साथ घर पर शराब पी रहा था
  3. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के साहूनगर में 38 वर्षीय युवक जितेंद्र मीणा की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक जितेंद्र मीणा एक निजी बैंक (ओरियंटल बैंक) में कार्यरत था। घटना के समय वह अपने परिचित धर्मेंद्र पंवार के साथ घर पर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

मौके पर ही मौत हो गई

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर धर्मेंद्र ने जितेंद्र के सिर पर शराब की बोतल से हमला किया और बाद में पानी की मोटर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी खून से सने कपड़ों में अपने घर से भागता हुआ दिखाई दिया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी धर्मेंद्र पंवार खून से सने कपड़ों और जूतों में अपने घर से भागता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने उसे भागते हुए भी देखा।

मृतक जितेंद्र मीणा घर में अकेला रहता था

जानकारी यह भी सामने आई है कि मृतक जितेंद्र मीणा घर में अकेला रहता था। कुछ समय पहले उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी थी। वहीं आरोपी धर्मेंद्र पंवार लोगों के घरों में खिड़की-दरवाजों पर प्लास्टिक की मच्छर जाली लगाने का काम करता है।

किराने का सामान लेने जा रहे युवक को टैंकर ने कूचला, मौत

इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को निजी टैंकर ने किराने का सामान लेने जा रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना शाम साढ़े छह बजे की है। शिव सिटी के गेट के पास एक निजी टैंकर ने बी सिलिकान सिटी निवासी शंकर राठौर (35) को टक्कर मार दी। टैंकर को जब्त कर लिया है। मृतक शंकर चौकीदारी के साथ मजदूरी भी करता था। अमावस्या होने के कारण सोमवार को उसकी छुट्टी थी। पत्नी ललिता ने उसे किराने का सामान लाने के लिए 500 रुपए दिए थे। इसके बाद वह साइकिल लेकर घर से निकला था। परिवार मूल रूप से महाराष्ट्र के नंदूरबार का रहने वाला है। काम के सिलसिले में वे तीन साल पहले इंदौर आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं चोइथराम सब्जी मंडी रोड से स्कीम नंबर 103 ब्रिज जाने पर एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

Source link
#इदर #म #शरब #पन #क #दरन #हआ #ववद #सर #पर #बतल #और #मटर #स #हमल #कर #दसत #न #क #यवक #क #हतय

Post Comment