Sanchita Ugale: ‘उसे टॉर्चर किया जा रहा था’, संचिता उगले की मौत पर पिता के गंभीर आरोप, कही चौंकाने वाली बात
युवा अभिनेत्री संचिता उगले ने 14 जून को आत्महत्या कर ली। उन्होंने ‘कुमकुम भाग्य’; ‘साजन घर’ और ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ जैसे कई चर्चित शो में काम किया था। संचिता की मौत के बाद उनके पिता ने बड़े सवाल खड़े किए हैं।
वो हमेशा अंदर से परेशान रहती थी
एक इंटरव्यू में संचिता के पिता ने उनकी मानसिक स्थिति के बारे में बात करते हुए बताया, ‘परेशान तो वो रहती ही थी। उसने हमें कभी साफ वजह नहीं बताई, लेकिन वो अक्सर परेशान रहती थी। मतलब, जब वो अच्छे मूड में होती थी, तब भी अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी।
हमें ये बात समझ में आ गई थी, इसलिए हम रोज उसके साथ आते-जाते थे। बस आधा घंटा भी अगर हम उसके साथ नहीं होते थे, तो उसे हम अपनी गलती मानते हैं। लेकिन वो इतना बड़ा कदम उठा लेगी, ये हमें बिल्कुल अंदाजा नहीं था।



Post Comment