×
रियल एस्टेट अवॉर्ड: नईदुनिया ने किया शहर के विकास के अग्रदूत बिल्डर्स और डेवलपर्स का सम्मान

रियल एस्टेट अवॉर्ड: नईदुनिया ने किया शहर के विकास के अग्रदूत बिल्डर्स और डेवलपर्स का सम्मान

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर विकास के क्रम में तेजी से आगे बढ़ रहा है।बेहतर होता इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं का बढ़ता दायरा इंदौर को देश के अग्रणी शहरों की सूची में शामिल कर रहा है। इंदौर की इस विकास यात्रा को रियल एस्टेट सेक्टर भी गति दे रहा है।

शहर की इसी विकास यात्रा को गति देने में अहम भूमिका निभाने बिल्डर्स और डेवलपर्स का ‘नईदुनिया रियल एस्टेट अवार्ड्स 2026’ में सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन के ओमेक्स ग्रुप एसोसिएट पार्टनर और मोयरा सरिया एंड पाईप स्ट्रेंथ पार्टनर थेे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थावरचंद गहलोत ने कहा कि रियल एस्टेट केवल भवन निर्माण का क्षेत्र नहीं है। यह राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। इंदौर आज भारत के सर्वाधिक गतिशील और प्रगतिशील नगरों में से एक है। स्वच्छता, सुशासन, उद्यमिता और नागरिक सहभागिता के कारण इस शहर ने पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 का संकल्प लिया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में रियल एस्टेट और अवसंरचना क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। नईदुनिया की पत्रकारिता की तारीफ करते हुए कहा, नईदुनिया अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता, सरल भाषा और सामाजिक सरोकारों के लिए प्रसिद्ध है। मैं साल 1965 से लगातार नईदुनिया पढ़ रहा हूं।

इनका हुआ सम्मान

इनके अलावा कार्यक्रम में आरसी माहेश्वरी ग्रुप के लीलाधर माहेश्वरी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही प्रवीण वर्मा (ओमैक्स ग्रुप), अविनाश तोड़ी (मोयरा ग्रुप), सौरभ बक्शी (एरन ग्रुप), जयेश शर्मा (पी.डी. अग्रवाल ग्रुप), निकेत मंगल (एनएम ग्रुप), रितविक मुणत (एम झावेरी ग्रुप), कुशाग्र अग्रवाल (अपोलो क्रिएशन), अनूप कटारिया व ऋषभ कटारिया (ए-कटारिया ग्रुप), अरुण कुमार मिश्रा (मिलेनियम इंफ्रा), विवेक चुग (एम चुग ग्रुप), भरत जैन (आइरिस ग्रुप), सतीश मोरी व विशाल मोरी (स्वरूप ग्रुप), पवन कुमार साहू (नमस्थेतु इंफ्रा एंड डेवलपर प्रा. लि.), गोविंद भुतडा (ग्रेसलैंड ग्रुप), हर्षित मेहता (एच.एम. रियल्टी), संदीप शुक्ला (सिंगलस्टेप एसोसिएट), पवन तिलवे (एसओएस इंफ्राबुल्स), योगेश प्रजापत व गौरव सिंह सेंगर (शाश्वत ग्रुप), विलास पाटीदार व विशाल पाटीदार (पीजीसी ग्रुप), संतोष पाल (इंदौर प्रापर्टी मैनेजमेंट), पुलकित माहेश्वरी, निकेत मंगल (नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल मध्य प्रदेश) का भी सम्मान हुआ।

नईदुनिया चिकित्सक सम्मान समारोह-2026 आज, जबलपुर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. आरएस शर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Source link
#रयल #एसटट #अवरड #नईदनय #न #कय #शहर #क #वकस #क #अगरदत #बलडरस #और #डवलपरस #क #सममन

Post Comment