Indore Khandwa Rail Project: मालवा-निमाड़ की बहुप्रतीक्षित इंदौर-खंडवा गेज कन्वर्जन परियोजना को रफ्तार मिलने जा रही है। रतलाम मंडल ने वन विभाग को 100 …और पढ़ें
HighLights
- परियोजना के तहत 454 हेक्टेयर जंगल की जमीन पर ट्रैक बिछेगा और करीब 1.34 लाख पेड़ों की कटाई होगी
- विभाग ने चयनित पेड़ों की कटाई शुरू कर दी है, वर्तमान में सनावद से खंडवा तक मेमू ट्रेन चल रही है
- नया मार्ग पातालपानी वन क्षेत्र से होकर बनेगा, कटाई के बाद रेलवे टनल का काम शुरू करेगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। डॉ. अंबेडकर नगर (महू)-खंडवा रेल लाइन का अमान परिवर्तन प्रदेश की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं में से एक है। मालवा और निमाड़ क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित इंदौर-खंडवा गेज कन्वर्जन परियोजना को गति मिलने जा रही है। रतलाम मंडल ने वन विभाग को 100 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं। रेलवे प्रोजेक्ट के तहत 454 हेक्टेयर जंगल की जमीन पर पटरियां बिछाएगा।
इस दौरान करीब एक लाख 34 हजार पेड़ों की कटाई होगी। इसके बाद परियोजना से जुड़ी वन भूमि देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। वन विभाग जल्द ही जमीन देने के साथ पेड़ों की कटाई सहित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। फिलहाल इस मार्ग पर सनावद से खंडवा तक मेमू ट्रेन का संचालन जारी है।
वर्तमान ट्रैक के स्थान पर पातालपानी वन क्षेत्र से होकर नया रेल मार्ग विकसित किया जा रहा है। रेलवे और वन विभाग ने इस दौरान पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण को भी प्राथमिकता दी है। इसके लिए रेलवे ने वन विभाग को लगभग 100 करोड़ रुपये जमा कर चुका है और सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। पर्यावरणीय अनुमति के बाद शेष निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें : इंदौर मनमाड़ रेल लाइन : मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल से सीधे संपर्क का सपना होगा साकार
कटाई के लिए वन विभाग को दी राशि
पश्चिम रेलवे निर्माण विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग को राशि उपलब्ध करा दी गई है। वन विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई कर जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर आगे का कार्य आरंभ होगा। इसके बाद रेलवे द्वारा टनल बनाने का काम शुरू होगा। – मुकेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, रेलवे
चयनित पेड़ों की कटाई का काम जारी
महू-खंडवा रेल परियोजना को लेकर वनक्षेत्र में कटाई की अनुमति पश्चिम रेलवे को मिल गई है। उसे लेकर पहले ही सर्वे हो चुका है। अब चयनित पेड़ों की कटाई चल रही है। इसके लिए पश्चिम रेलवे की तरफ से राशि जमा कर दी गई है। – लाल सुधाकर सिंह, डीएफओ, इंदौर वनमंडल
Source link
#Indian #Railway #इदरखडव #रल #परयजन #क #मलग #सपड #वन #वभग #न #शर #क #पड #क #कटई



Post Comment