इंग्लैंड टीम के फुटबॉल वर्ल्डकप बेस के पास फायरिंग:एक की मौत, 4 घायल, हमलावर फरार; 4 दिन पहले गाड़ी से समान चोरी हुआ था

इंग्लैंड टीम के फुटबॉल वर्ल्डकप बेस के पास फायरिंग:एक की मौत, 4 घायल, हमलावर फरार; 4 दिन पहले गाड़ी से समान चोरी हुआ था

• Hindi News
• Sports
• Kansas City Shooting Near England Football World Cup Base: 1 Dead, 4 Injured

कैनसस सिटी4 मिनट पहले

• कॉपी लिंक

इंग्लैंड ने 18 जून को फीफा 2026 में अपना पहला मैच खेला। टीम ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया।

फुटबॉल वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम के बेस से 15 मिनट की दूरी पर फायरिंग से एक की मौत और 4 लोग घायल हो गए हैं। अमेरिका के कैनसस सिटी में 22 साल के ऑस्कर सांचेज-मुनोज को घटना का दोषी पाया गया है। हालांकि आधे घंटे के अंडर चार फायरिंग करने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी बड़े स्तर पर सर्च अभियान चला रही है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात आधे घंटे के भीतर हुई चार अलग-अलग शूटिंग की गई। इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी ऑस्कर सांचेज-मुनोज को हथियारबंद और खतरनाक बताया है।

अधिकारियों के अनुसार उसके खिलाफ वायंडॉट काउंटी से एक लाख डॉलर का बॉन्ड वारंट भी जारी किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि आरोपी दिखने पर तुरंत 911 या पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें।

आरोपी ऑस्कर सांचेज-मुनोज अब भी फरार है।

आरोपी ऑस्कर सांचेज-मुनोज अब भी फरार है।

इंग्लैंड टीम के बेस के पास हुई घटना

गोलीबारी की एक घटना प्रॉस्पेक्ट एवेन्यू इलाके में हुई, जो इंग्लैंड टीम के ट्रेनिंग बेस स्वोप सॉकर विलेज से लगभग 15 मिनट की दूरी पर है। इंग्लैंड की टीम कोच थॉमस टुखेल की अगुआई में टीम यहीं अभ्यास कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम को उसके होटल से ट्रेनिंग ग्राउंड तक भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ले जाया जा रहा है। क्रोएशिया पर 4-2 की जीत के बाद इंग्लैंड टीम कैनसस सिटी लौट चुकी है। रिजर्व खिलाड़ियों का एक बंद दरवाजों के पीछे अभ्यास मैच भी निर्धारित है।

इंग्लैंड के बेस कैंप की तस्वीर।

इंग्लैंड के बेस कैंप की तस्वीर।

घर में आग लगी, लेकिन आरोपी नहीं मिला

पुलिस को सूचना मिली थी कि ऑस्कर सांचेज-मुनोज इंडिपेंडेंस इलाके के एक घर में छिपा हुआ है। इसके बाद कई घंटों तक घर की घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान मकान में आग लग गई।

आग बुझने के बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। हालांकि उसकी कार मौके से बरामद हुई है। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान और तेज कर दिया गया।

पुलिस बोली- गिरफ्तारी के करीब हैं

कैनसस सिटी पुलिस प्रमुख स्टेसी ग्रेव्स ने कहा, अगर कोई इस व्यक्ति को देखे तो तुरंत 911 पर कॉल करे। हम आरोपी के बेहद करीब हैं और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहते हैं।

अर्जेंटीना मैच जा रहे फैंस को ले जा रहा उबर ड्राइवर भी घायल

रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलीबारी की घटनाओं में एक उबर ड्राइवर भी घायल हुआ, जो अर्जेंटीना के मैच के लिए जा रहे प्रशंसकों को लेकर जा रहा था। इससे वर्ल्ड कप के दौरान शहर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इसी बीच गोलीबारी की घटनाओं के बाद शहर में एक कार दुर्घटना और एक मौत की घटना भी सामने आई। पुलिस पूरे मामले को जोड़कर जांच कर रही है।

इंग्लैंड टीम का समान चोरी हुआ था

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इंग्लैंड टीम हाल ही में एक चोरी की वारदात का भी सामना कर चुकी है। 14 जून को फ्लोरिडा से ट्रेनिंग बेस भेजे जा रहे सामान को रास्ते में निशाना बनाया गया था।

चोरी हुए सामान में जॉर्डन पिकफोर्ड के फुटबॉल बूट्स, साइन की हुई इंग्लैंड जर्सियां, ट्रेनिंग किट, वर्ल्ड कप फुटबॉल, स्पीकर और अन्य सामान शामिल थे। बाद में इनमें से अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…

खराब मौसम ने भी बढ़ाई मुश्किलें

इंग्लैंड टीम के कैनसस सिटी के दौरान खराब मौसम भी चिंता का कारण बना हुआ है। हाल के दिनों में तेज तूफान और 80 मील प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई थी।

नेशनल वेदर सर्विस ने लोगों को घरों के अंदर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी थी। इलाके में टॉरनेडो सायरन भी बजाए गए थे।

इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-L मुकाबले में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने दो गोल किए, जबकि जूड बेलिंगहम और मार्कस रैशफोर्ड ने एक-एक गोल दागा।

स्ट्राइकर हैरी केन इंग्लिश प्लेयर्स के साथ जश्न मानते हुए।

स्ट्राइकर हैरी केन इंग्लिश प्लेयर्स के साथ जश्न मानते हुए।

खबरें और भी हैं…

#इगलड #टम #क #फटबल #वरलडकप #बस #क #पस #फयरगएक #क #मत #घयल #हमलवर #फरर #दन #पहल #गड़ #स #समन #चर #हआ #थ

Previous post

Bitcoin to $145K by October? This Old Post With ‘Crazy Accurate’ BTC Price Predictions Say So

Next post

ग़ज़ल मंच सरी की ओर से प्रीत मनप्रीत के ग़ज़ल संग्रह ‘धूप छाँव का अनुपात’ का लोकार्पण

वैंकूवर (मलकीत सिंह)।ग़ज़ल मंच सरी की ओर से युवा शायर प्रीत मनप्रीत के नवप्रकाशित ग़ज़ल संग्रह ;धूप छाँव का अनुपात के लोकार्पण के अवसर पर हाल ही में सरी स्थित गिलफोर्ड लाइब्रेरी में एक यादगार साहित्यिक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर की प्रमुख साहित्यिक हस्तियों, कवियों, लेखकों तथा साहित्य प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

समारोह की अध्यक्षता ग़ज़ल मंच सरी के अध्यक्ष जसविंदर, पंजाब से विशेष रूप से पहुंचे प्रसिद्ध साहित्यकार एवं पत्रकार सुशील दुसांझ, वरिष्ठ शायर निरंजन सूखम, प्रभजोत सोही तथा पुस्तक के रचनाकार प्रीत मनप्रीत ने संयुक्त रूप से की।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग़ज़ल मंच के सचिव दविंदर गौतम के स्वागत संबोधन से हुआ। इसके बाद डॉ. रणदीप मल्होत्रा ने प्रीत मनप्रीत की ग़ज़लों को अपनी मधुर आवाज़ में प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को काव्यमय बना दिया।

पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राजवंत राज ने प्रीत मनप्रीत के अनेक शेरों का उल्लेख करते हुए उनकी शायरी की विशिष्टता, गहराई और बहुआयामी संवेदनशीलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ;धूप छाँव का अनुपात जीवन के सुख-दुःख, हँसी-आँसू तथा आशा-निराशा जैसी विरोधी परिस्थितियों के बीच मौजूद सूक्ष्म संतुलन की प्रभावशाली काव्यात्मक अभिव्यक्ति है।

इंद्रजीत धामी ने अपने विश्लेषणात्मक शोधपत्र में पुस्तक के साथ-साथ प्रीत मनप्रीत के व्यक्तित्व का भी अत्यंत प्रभावशाली और काव्यमय शैली में परिचय कराया। वहीं कमलजीत कौर ने अपने वक्तव्य में कहा कि मनप्रीत की शायरी आज के दौर के मनुष्य के आंतरिक द्वंद्व और रिश्तों में आ रही टूटन को बेहद संवेदनशीलता और बारीकी से अभिव्यक्त करती है।

पंजाब से आए विशेष अतिथि सुशील दुसांझ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रीत मनप्रीत एक अत्यंत सजग और संवेदनशील शायर हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कविता बहुआयामी अर्थों और संभावनाओं से भरपूर है और यही किसी सफल शायर की सबसे बड़ी पहचान होती है।

इस अवसर पर अध्यक्ष मंडल, ग़ज़ल मंच सरी के सदस्यों तथा उपस्थित साहित्य प्रेमियों ने संयुक्त रूप से ;धूप छाँव का अनुपात का लोकार्पण किया। पुस्तक और रचनाकार पर दविंदर गौतम, प्रभजोत सोही, सुखजीत हुंदल, हरदम मान, बलबीर कौर ढिल्लों, जरनैल सिंह सेखा, मोहन गिल, अंग्रेज बराड़, बलतेज बराड़, नरेंद्र बइया, पाल ढिल्लों, कृष्ण बैक्टर, भूपिंदर मल्ही, निरंजन सूखम तथा अंशुकर महेश ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने इस पुस्तक को समकालीन पंजाबी ग़ज़ल साहित्य की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

समूचे समारोह का संचालन दविंदर गौतम ने प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया, जिसकी उपस्थित साहित्यकारों ने सराहना की। समारोह के अंत में साहित्य प्रेमियों ने प्रीत मनप्रीत को उनकी नई पुस्तक के प्रकाशन पर शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की।
Preet Manpreet’s ghazal collection, Dhoop Chhaon Ka Anupat, Ghazal Manch Sarre

Post Comment