×
इंदौर में महावीर नगर के बाद अब नेहरू नगर में नलों से लगातार आ रहा दूषित और बदबूदार गंदा पानी

इंदौर में महावीर नगर के बाद अब नेहरू नगर में नलों से लगातार आ रहा दूषित और बदबूदार गंदा पानी

रहवासियों का कहना है कि नलों से शुरुआत में गंदा पानी आने की शिकायत तो कई माह से थी, लेकिन 10-15 मिनट में पानी साफ हो जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 08:46:44 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 08:46:44 AM (IST)

दूषित पानी का हल्ला मचा तो महावीर नगर की पाइप लाइन भी निगम ने दुरुस्त कर दी। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. रहवासी बोले कई बार शिकायत कर चुके हैं
  2. नलों से शुरुआत में गंदा पानी आने की शिकायत तो कई माह से थी
  3. अब लगातार दूषित और बदबूदार गंदा पानी आ रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। छोटा बांगड़दा के महावीर नगर में दूषित पानी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि नेहरू नगर की गली नंबर तीन में नलों से दूषित पानी आने की शिकायत सामने आ गई।

रहवासियों का कहना है कि नलों से शुरुआत में गंदा पानी आने की शिकायत तो कई माह से थी, लेकिन 10-15 मिनट में पानी साफ हो जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। अब लगातार दूषित और बदबूदार गंदा पानी आ रहा है। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। नगर निगम के अधिकारियों ने इस बारे में जांच की बात कही है।

सालों पुरानी है लाइनें

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि भागीरथपुरा की तरह नेहरू नगर में भी दशकों पुरानी लाइनें हैं। समय के साथ ये लाइनें जगह-जगह से टूट-फूट गई हैं। जलापूर्ति वाले दिन लोगों द्वारा मोटर लगाने की बात भी सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि दो दिन में एक बार पानी सप्लाइ होता है। आधे समय लाइनें खाली रहती हैं। जलापूर्ति वाले दिन लोग मोटर लगाते हैं तो वैक्यूम की वजह से आसपास का दूषित पानी लाइन में आ जाता है।

उल्लेखनीय है कि वार्ड 16 के महावीर नगर में रहवासी पिछले कई दिनों से सीवरेज मिला पानी पी रहे थे। उन्होंने बोरिंग से गंदा और बदबूदार पानी आने की शिकायत भी की, लेकिन जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी, वे इसे सामान्य शिकायत मानकर बहाने बनाते रहे। तीन दिन पहले क्षेत्र में अचानक उल्टी-दस्त के मरीज मिलने लगे तो हड़कंप मचा। नींद से जागे निगम अधिकारी मंगलवार दोपहर मौके पर पहुंचे।

जांच हुई तो पता चला कि रहवासी जिस बोरिंग का पानी पी रहे थे, वह चारों तरफ से सीवरेज चैंबरों से घिरा हुआ है। इन चैंबरों से रिस कर सीवरेज बोरिंग के पानी में मिल रहा था। निगम ने इस बोरिंग को बंद कर दिया है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हाथों हाथ महावीर नगर में एक नया बोरिंग स्वीकृत कर दिया। क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए दो अतिरिक्त टैंकर भी लगाए गए हैं। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी क्षेत्र में पहुंची और सर्वे शुरू किया था।

Source link
#इदर #म #महवर #नगर #क #बद #अब #नहर #नगर #म #नल #स #लगतर #आ #रह #दषत #और #बदबदर #गद #पन

Post Comment