×
UP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी का पहला बयान, बोले- हमने SIT बनाई है, वो दूध का दूध और पानी का पानी करेगी

UP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी का पहला बयान, बोले- हमने SIT बनाई है, वो दूध का दूध और पानी का पानी करेगी

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम योगी शुक्रवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 1857 के बाद अंग्रेजों ने देश के युवाओं को दबाने का प्रयास किया, लेकिन युवा दबा नहीं। चौरी-चौरा, काकोरी ट्रेन को अंजाम दिया। अंग्रेज ज्यादा दिन ठहर नहीं पाए। आज यह देश आजाद है। नए उत्तर प्रदेश में हम रहे हैं।

झलकारी बाई ने देश की आजादी के लिए फिरंगियों को नाको चने चबाने के लिए मजबूर कर दिया था। राष्ट्र नायकों का सम्मान करना राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करता है। हमारी सरकार ने महारानी लक्ष्मीबाई, वीरांगना झलकारी बाई के नाम पर अनेक अभियान प्रारंभ कराया। हमने वीरांगनों के नाम पर 3 पीएसी की यूनिट बनाए हैं। यह वीरांगना झलकारी बाई, अवंतीबाई, उदादेवी पासी के नाम पर हैं। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि इन तीनों बटालियन में सिर्फ बेटियां ही भर्ती होंगी।

 

सपा के दोहरे चरित्र को देखो, कहते हैं राम भक्तों का अपमान हुआ है। कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले और राम के नारे लगाने पर गोली चलवाने वाले लोग उपदेश देने चले हैं। अयोध्या के बारे में समाचार पत्रों से सुनने को मिला। हमने ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी जांच बैठाई। एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी। लेकिन, मैं सभी पक्षों से कहूंगा कि कोई भी अनर्गल टिप्पणी न करें, जो रामभक्तों को आहत करे।



Source link
#रम #मदर #चढ़व #चर #पर #यग #क #पहल #बयन #बल #हमन #SIT #बनई #ह #व #दध #क #दध #और #पन #क #पन #करग

Previous post

RAW VIDEO- California Target Forced To Evacuate After A Madman Tries To Strangle A Random Woman, Then Tries To Assault All Those Who Try To Stop Him

Next post

बुरहानपुर में तीन फीडरों का मेंटेनेंस, बिजली बंद रहेगी: शनिवार सुबह 7 से 10 बजे तक कई इलाके रहेंगे प्रभावित, जानिए कहां-कहां – Burhanpur (MP) News

Post Comment