×
USA vs Australia Live: दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया की नजरें वापसी पर, अमेरिका 2-0 से आगे

USA vs Australia Live: दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया की नजरें वापसी पर, अमेरिका 2-0 से आगे

01:43 AM, 20-Jun-2026

USA vs Australia Live: दूसरे हाफ का खेल जारी

दूसरे हाफ का खेल जारी है। अमेरिका 2-0 से ऑस्ट्रेलिया से आगे है।

01:24 AM, 20-Jun-2026

USA vs Australia Live: हाफ-टाइम तक अमेरिका 2-0 से आगे

पहले हाफ के बाद अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना रखी है। मैच का पहला गोल 11वें मिनट में आया, जब ऑस्ट्रेलिया के कैमरन बर्गेस से आत्मघाती गोल हो गया और अमेरिका को बढ़त मिल गई। इसके बाद 43वें मिनट में एलेक्स फ्रीमैन ने हेडर के जरिए गेंद को नेट में पहुंचाया। गोल की वीडियो समीक्षा हुई, लेकिन फैसला अमेरिका के पक्ष में गया। दो गोल की बढ़त के साथ अमेरिका ने पहले हाफ में खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम वापसी का मौका तलाशती नजर आई।

01:19 AM, 20-Jun-2026

USA vs Australia Live: अमेरिका 2-0 से आगे

43वें मिनट में अमेरिका को दूसरा गोल मिल गया। एलेक्स फ्रीमैन ने बॉक्स के अंदर करीब से हेडर लगाकर गेंद गोल में पहुंचाई। पहले इस गोल की जांच की गई, लेकिन वीडियो रिव्यू के बाद रेफरी ने गोल को सही माना। इसके साथ ही अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली है और अब मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए हुए है।

12:47 AM, 20-Jun-2026

USA vs Australia Live: अमेरिका ने हासिल की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया के कैमरन बर्गस की वजह से अमेरिका को शुरुआती बढ़त मिल गई है। 11वें मिनट में बर्गस ने आत्मघाती गोल कर अमेरिका को 1-0 की बढ़त दिला दी।

12:46 AM, 20-Jun-2026

USA vs Australia Live: दोनों की प्लेइंग-11

(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)

12:37 AM, 20-Jun-2026

USA vs Australia Live: दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया की नजरें वापसी पर, अमेरिका 2-0 से आगे

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज टूर्नामेंट का 32वां मैच ग्रुप-डी की अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिएटल स्टेडियम में खेला जा रहा है। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं…

Source link
#USA #Australia #Live #दसर #हफ #म #ऑसटरलय #क #नजर #वपस #पर #अमरक #स #आग

Post Comment