भारतीय बाजारों में भी दोनों मूल्यवान धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोना केडबरी 500 रुपये टूटकर 148600 रुपये प्रति दस ग्राम अऔर चांदी चौरसा 2 …और पढ़ें
HighLights
- भारतीय बाजारों में भी दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
- सोना केडबरी 500 रुपये टूटकर 148600 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया।
- चांदी चौरसा 2300 रुपये टूटकर 244500 रुपये प्रति किलो रह गई।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अमेरिका फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दर को लेकर आए फैसले के कारण अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों की सोने-चांदी में बिकवाली देखने को मिली है जिससे गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को कॉमेक्स पर सोना वायदा 66 डॉलर टूटकर 4264 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 181 सेंट घटकर 68.16 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इसके चलते भारतीय बाजारों में भी दोनों मूल्यवान धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोना केडबरी 500 रुपये टूटकर 148600 रुपये प्रति दस ग्राम अऔर चांदी चौरसा 2300 रुपये टूटकर 244500 रुपये प्रति किलो रह गई।
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (फेड) ने अपनी जून 2026 की बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। फेडरल फंड्स रेट को 3.50 फीसदी से 3.75 फीसदी के दायरे में ही बरकरार रखा है।
हालांकि, अधिकारियों ने संकेत दिया है कि महंगाई दर ऊंची बनी रहने के कारण इस साल के अंत तक दरों में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
रेट स्थिर रखने और महंगाई की चिंता के कारण सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। कामेक्स वायदा पर सोना 4264 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4329 डालर और नीचे में 4253 डालर प्रति औंस और चांदी 68.18 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 69.82 डालर और नीचे में 67.29 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव– सोना केडबरी रवा नकद में 148600, सोना आरटीजीएस में 147600 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 135300 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। बुधवार को सोना 149100 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 244500, चांदी आरटीजीएस 248000 चांदी टंच 245000 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2740 रु. प्रति नग बिका। बुधवार को चांदी 246800 रु. पर बंद हुई थी।
#Indore #Gold #Market #June #इदर #म #चद #व #सन #र #ससत #हआ



Post Comment