×
इंदौर में नीट-यूजी की पुनः परीक्षा को लेकर सुरक्षा से लेकर परिवहन और यातायात के रहेंगे विशेष इंतजाम

इंदौर में नीट-यूजी की पुनः परीक्षा को लेकर सुरक्षा से लेकर परिवहन और यातायात के रहेंगे विशेष इंतजाम

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह और कलेक्टर शिवम वर्मा ने केंद्रीय विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस कम …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 08:45:44 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 08:45:44 AM (IST)

परीक्षा की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. परीक्षा के लिए कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर ने संभाली कमान, केंद्राें का किया निरीक्षण
  2. परीक्षा के दौरान सुरक्षा, यातायात से लेकर परिवहन तक की सुविधा रहेगी
  3. केंद्रों पर पुलिस, मेडिकल स्टाफ और उड़नदस्ते तैनात रहेंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नीट-यूजी की पुनः परीक्षा 21 जून को इंदौर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार परीक्षा के दौरान सुरक्षा, यातायात से लेकर परिवहन तक की सुविधा रहेगी। केंद्रों पर पुलिस, मेडिकल स्टाफ और उड़नदस्ते तैनात रहेंगे। परीक्षा के संचालन और निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह और कलेक्टर शिवम वर्मा ने बुधवार को केंद्रीय विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा जिलें में 57 और कमिश्नरेट में 47 सेंटर है। 23 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी भाग लेंगे।

नीट परीक्षा के के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। सभी छह सेंटरों पर एसीपी स्तर के अधिकारी नोडल अधिकारी रहेंगे। पूरे कमिश्नरेट के एडीसीपी रैंक के अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे।प्रत्येक डीसीपी जोन के प्रभारी अधिकारी रहें। आसपास किसी भी तरह की भीड़ नहीं होंगी। आने जाने वाले रास्तों पर ट्रेफिक जाम न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। प्रत्येक डीसीपी को केंद्र का दौरा करने और केंद्र प्रभारी से संपर्क रखने के लिए कहा है।

परिवहन की रहेगी सुविधा

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगी। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर शीतल पेयजल, छाया, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था भी की है। केंद्रों तक पहुंचने के लिए एआईसीटीएसएल की बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।

18 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी भाग लेंगे

इंदौर जिलें में 57 और कमिश्नरेट में 47 सेंटर हैं। 18 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी भाग लेंगे। नीट परीक्षा के प्रोटोकॉल निर्धारित है। उसके अनुसार सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। सभी छह सेंटरों पर एसीपी स्तर के अधिकारी नोडल अधिकारी रहेंगे। पूरे कमिश्नरेट के एडीसीपी रैंक के अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। प्रत्येक डीसीपी जोन के प्रभारी अधिकारी रहेंगे। आसपास किसी भी तरह की भीड़ नहीं होंगी। आने जाने वाले रास्तों पर ट्रेफिक जाम न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। प्रत्येक डीसीपी को केंद्र का दौरा करने और केंद्र प्रभारी से संपर्क रखने के लिए कहा है। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था रखने के लिए भी कहा गया है। -संतोष कुमारसिंह पुलिस आयुक्त

इंदौर जिले में 57 परीक्षा केद्रों पर रहेंगे नीट यूजी की परीक्षा के व्यापक इंतजाम, 23,089 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Source link
#इदर #म #नटयज #क #पन #परकष #क #लकर #सरकष #स #लकर #परवहन #और #यतयत #क #रहग #वशष #इतजम

Previous post

फर्जी काॅलेजों को संबद्धता देने के कारण 91 दिन पहले बीयू के कुलगुरु ने दिया त्याग-पत्र, लोकभवन ने किया मंजूर

Next post

इंदौर में हाईड्रेंट से पानी भरने को लेकर विवाद, पार्षद समर्थक की शिकायत पर चार लोगों पर केस दर्ज

Post Comment