×
Top News: ट्रंप की इस्राइल को युद्धविराम की सलाह, ईरान से तेल-गैस आयात का रास्ता खुला; भारत को होगा फायदा

Top News: ट्रंप की इस्राइल को युद्धविराम की सलाह, ईरान से तेल-गैस आयात का रास्ता खुला; भारत को होगा फायदा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत

Updated Sat, 20 Jun 2026 05:59 AM IST

अंतरराष्ट्रीय राजनीति से लेकर घरेलू नीतियों और खेल जगत तक शुक्रवार का दिन कई अहम घटनाओं का गवाह रहा। इस्राइल-हिजबुल्ला युद्धविराम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने संघर्ष रोकने के लिए इस्राइल पर दबाव बनाया। वहीं, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) में टूट के बाद लोकसभा में राजग और इंडिया ब्लॉक के शक्ति संतुलन में बड़ा बदलाव देखने को मिला। एफएटीएफ ने विवेक अग्रवाल को अपना नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दूसरी ओर, ईरान पर प्रतिबंधों में ढील की संभावना के बीच भारत के लिए सस्ते कच्चे तेल और गैस का रास्ता खुलता दिख रहा है। केंद्र सरकार गांवों की सड़कों को डिजिटल पहचान देने की तैयारी में है, जबकि रेलवे ने 13 साल बाद बिना टिकट यात्रा पर जुर्माना दोगुना करने का फैसला किया है। खेल जगत में फीफा विश्व कप में अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अगले दौर में जगह बनाई, जबकि नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे। हालांकि उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालिफाई कर लिया। उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें




top headline today important and big news stories of 20 June 2026 updates on amar ujala

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक


दिमाग का इस्तेमाल करें: ट्रंप की इस्राइल को सलाह, बोले- हिजबुल्ला के साथ युद्धविराम के लिए किया मजबूर

इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही समय बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को कहा कि उन्होंने लेबनान में सक्रिय इस विद्रोही समूह के साथ संघर्ष रोकने के लिए इस्राइल से सहमति बनाने का आग्रह किया था। एनबीसी न्यूज को फोन पर दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दिन में पहले इस्राइल से संपर्क किया था और उसके नेतृत्व को युद्धविराम का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया। हालांकि, उन्होंने यह पुष्टि नहीं की कि क्या उन्होंने सीधे इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की थी। ट्रंप ने युद्धविराम को लेकर कहा कि यह एक सकारात्मक कदम है। पढ़ें पूरी खबर


top headline today important and big news stories of 20 June 2026 updates on amar ujala

राजग और इंडिया ब्लॉक
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


TDP तीसरे, JDU पांचवें स्थान पर खिसका: TMC और शिवसेना यूबीटी में टूट ने कैसे बदले NDA-इंडिया ब्लॉक के समीकरण?

तृणमूल कांग्रेस और शिवेसना यूबीटी में हालिया बड़ी टूट ने न सिर्फ इन पार्टियों की स्थिति बदली है, बल्कि लोकसभा में दोनों बड़े गठबंधनों राजग और इंडिया ब्लॉक के समीकरण भी उलट-पलट दिए हैं। मसलन, राजग सरकार में अब तक दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी का दर्जा रखने वाली तेलुगुदेशम पार्टी (टीडीपी) एक स्थान खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है और तीसरे नंबर पर रही जनता दल यूनाइटेड पांचवे नंबर पर चली गई है। पढ़ें पूरी खबर


top headline today important and big news stories of 20 June 2026 updates on amar ujala

ईरान-भारत संबंध
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


Oil: ईरान से कच्चे तेल के साथ अब गैस आयात का भी खुला रास्ता, आर्थिक प्रतिबंध हटने से भारत को होगा क्या फायदा?

ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध हटने के साथ ही भारत के लिए अब सस्ता व अपेक्षाकृत ज्यादा गुणवत्ता युक्त कच्चा तेल मिलने का रास्ता साफ हो गया है। खुद ईरान ने भारत की तेल जरूरतें पूरी करने का भरोसा दिया है। तेल के साथ साथ प्राकृतिक गैस भी ईरान से मंगाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर


top headline today important and big news stories of 20 June 2026 updates on amar ujala

विवेक अग्रवाल
– फोटो : एक्स


FATF में भारत को अहम जिम्मेदारी: विवेक अग्रवाल बने नए उपाध्यक्ष; पाकिस्तान के क्यों छूटने लगे पसीने?

वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शुक्रवार को भारत को दी गई। एफएटीएफ एक वैश्विक संस्था है, जो धनशोधन और आतंकवाद के लिए धन जुटाने जैसी गतिविधियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक तय करती है। भारत वर्ष 2010 से इस ताकतवर अंतरराष्ट्रीय संस्था का सदस्य है। पहली बार भारत को इस पद की जिम्मेदारी मिली है। पढ़ें पूरी खबर


Source link
#Top #News #टरप #क #इसरइल #क #यदधवरम #क #सलह #ईरन #स #तलगस #आयत #क #रसत #खल #भरत #क #हग #फयद

Post Comment