×
‘भास्कर समाधान’ का असर…सड़क पर फैली गंदगी हुई साफ:  पार्षद उदावत बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; आप भी अपनी कॉलोनी की समस्या पोस्ट करें – Indore News

‘भास्कर समाधान’ का असर…सड़क पर फैली गंदगी हुई साफ: पार्षद उदावत बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; आप भी अपनी कॉलोनी की समस्या पोस्ट करें – Indore News


शहर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए लोग अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड-49 के पार्षद राजेश उदावत बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड-49 के महेश सेन ने चैंबर से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि क्षेत्र में मौजूद चैंबर के ढक्कन टूटे पड़े हैं। ऐसे में किसी अनहोनी का खतरा बना हुआ है। समस्या “भास्कर समाधान” पर पोस्ट होते ही वार्ड-49 के पार्षद राजेश उदावत ने मामले में संज्ञान लिया, जिसके बाद समस्या का निराकरण हुआ। इसी तरह उन्होंने रहवासियों द्वारा पानी की कमी को लेकर पोस्ट की गई समस्याओं का समाधान भी कराया। वार्ड 55: 8 दिन से शौचालय की गंदगी सड़क पर फैल रही थी, हुआ समाधान वार्ड-55 के निवासी विनय मिश्रा ने समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालय से बीते 8 दिनों से निकल रही गंदगी सड़क पर फैल रही है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे रहवासी काफी परेशान हैं। मामला “भास्कर समाधान” पर आने के बाद वार्ड 55 की पार्षद पंखुरी गोली ने संज्ञान लिया। संबंधित अमले के माध्यम से सफाई करवाई। बंद स्ट्रीट लाइट, जर्जर आंगनबाड़ी और गंदगी से इंदौर के रहवासी परेशान वार्ड 15: ड्रेनेज पाइप डालने के बाद नहीं सुधरी रोड, लोग परेशान वार्ड 15 क्षेत्र निवासी शुभम ने “भास्कर समाधान” में सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि विद्या पैलेस कॉलोनी के सामने ड्रेनेज पाइप डाला गया था। अब 15 दिन बीत जाने के बाद भी रोड का सुधार कार्य नहीं किया गया। जिससे पूरे रोड में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी जमा रहता है। सबसे ज्यादा समस्या दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। रोड की इस स्थिति के कारण यहां दुर्घटनाएं होने लगी हैं। यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो बड़ा हादसा भी हो सकता है। वार्ड-36: रोड के बीच में मैनहोल का ढक्कन गायब, हादसे का डर वार्ड-36 निवासी सतीश ने “भास्कर समाधान” पर शिकायत पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि एमआर-3 मेन रोड पर स्थित मैनहोल पर ढक्कन नहीं लगा है। साथ ही रोड पर अंधेरा रहता है। ऐसे में रात के समय यह स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसका जल्द से जल्द समाधान कराया जाना चाहिए। वार्ड 43: कॉलोनी में लगा कचरे का ढेर वार्ड 43 के निवासी मुस्तकीम ने कचरे की समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि रोज आसपास के लोग श्री नगर एक्सटेंशन में आकर कचरा डाल जाते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दिनभर गंदगी फैली रहती है। यह स्थिति इंदौर की छवि को खराब करने का काम कर रही है। इससे रहवासी भी काफी परेशान हैं। इस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

#भसकर #समधन #क #असर…सड़क #पर #फल #गदग #हई #सफ #परषद #उदवत #बन #आज #क #पबलक #सटर #आप #भ #अपन #कलन #क #समसय #पसट #कर #Indore #News

Previous post

Top News: ट्रंप की इस्राइल को युद्धविराम की सलाह, ईरान से तेल-गैस आयात का रास्ता खुला; भारत को होगा फायदा

Next post

मनमर्जी की रिपोर्ट: अफसरों ने अलापुर बांध की ओके रिपोर्ट तो दी लेकिन डूब क्षेत्र के 100 घरों को किया अनदेखा – Gwalior News

Post Comment