×
महू-मंडलेश्वर रोड पर शनिवार रात पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

महू-मंडलेश्वर रोड पर शनिवार रात पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक की सीट पर बैठे व्यक्ति का एयरबैग खुल जाने से उसकी जान बच गई, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 12:44:56 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 12:47:59 AM (IST)

हादसे में क्षतिग्रस्‍त कार।

HighLights

  1. मृतकों में आदिल और आक्रांत, दोनों निवासी महू शामिल हैं।
  2. दुर्घटना के बाद दोनों शव वाहन में बुरी तरह फंस गए थे।
  3. इन्‍हें मशक्कत के बाद जेसीबी से बाहर निकाला गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। महू-मंडलेश्वर मार्ग पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा आशापुरा गांव के समीप एक मोड़ पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10:30 बजे कार क्रमांक एमपी-43-सी-9299 मंडलेश्वर से महू की ओर आ रही थी। आशापुरा गांव के पास एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सीधे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का साइड का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इंजन भी बाहर निकल आया। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे। इनमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्राथमिक पहचान के अनुसार मृतकों में आदिल और आक्रांत, दोनों निवासी महू शामिल हैं। दुर्घटना के बाद दोनों शव वाहन में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया।

वहीं घायल को राहगीर दुर्गेश खोड़े और सुनील बघेल ने बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक की सीट पर बैठे व्यक्ति का एयरबैग खुल जाने से उसकी जान बच गई, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

#महमडलशवर #रड #पर #शनवर #रत #पड #स #टकरई #तज #रफतर #कर #द #यवक #क #मत #एक #गभर #घयल

Previous post

देश में बदलेगा मौसम: पश्चिमी विक्षोभ का असर, उत्तर भारत में अगले पांच दिन होगी बारिश; कई राज्यों में अलर्ट

Next post

इंदौर के कार शोरूम में ₹2.5 करोड़ की चोरी, मोबाइल चोर समझकर पकड़ा गया सफाईकर्मी ही निकला मास्टरमाइंड

Post Comment