×
अंतराष्ट्रीय योग दिवस: इंदौर में 10 हजार से अधिक योग साधकों ने सामूहिक रूप से भ्रामरी प्राणायाम कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

अंतराष्ट्रीय योग दिवस: इंदौर में 10 हजार से अधिक योग साधकों ने सामूहिक रूप से भ्रामरी प्राणायाम कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

इंदौर में भी कई स्थानों पर योग के कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम बास्केट बॉल स्टेडियम में हुआ। वहीं गाेपुर चौराहा पर भी सामूहिक योग का आयोजन किया गया। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 08:01:51 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 08:01:51 AM (IST)

गोपुर चौराहे पर बड़ी संख्या में योग करते साधक। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. इंदौर में कई स्थानों पर योग के कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम बास्केट बॉल स्टेडियम में हुआ
  2. गाेपुर चौराहा पर भी सामूहिक योग का आयोजन किया गया
  3. इसमें 10 हजार से अधिक साधकों ने सामूहिक रूप से योग किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी देशभर में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इंदौर में भी कई स्थानों पर योग के कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम बास्केट बॉल स्टेडियम में हुआ। वहीं गाेपुर चौराहा पर भी सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इसमें 10 हजार से अधिक साधकों ने सामूहिक रूप से योग किया। योग के आयोजनों में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उईके मौजूद रहे।

जिला प्रशासान, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग और नगर निगम द्वारा आयोजित योग का मुख्य कार्यक्रम बास्केट बॉल स्टेडियम में हुआ। स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर आधारित योग दिवस के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। वर्षा की संभावना को देखे हुए मुख्य कार्यक्रम बास्केट बॉल स्टेडियम में आयोजित किया गया है।

साधक सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम

नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा संचालित योग मित्र अभियान के अंतर्गत 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन गोपुर चौराहा पर सुबह छह से आठ बजे तक हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत इंदौर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा योगासनों की भक्तिमय एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। योग दिवस पर सुबह बजे पूरे देश में निर्धारित कामन योग प्रोटोकाल का सामूहिक अभ्यास कराया गया। योग कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक योग साधकों ने सामूहिक रूप से भ्रामरी प्राणायाम कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया। इसमें 70 से अधिक योग संस्थाएं, 150 से अधिक सामाजिक संगठन सहभागी बने। वहीं मंत्री दुर्गादास उइके, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव उपस्थित रहे।

चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो इंदौर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य याेग विषयों पर दो दिनी चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। सेंट्रल जिमखाना क्लब रेसीडेंसी क्षेत्र में शनिवार को सांसद शंकर लालवानी ने प्रदर्शनी का उद्याटन किया। शुभारंभ से पूर्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास भी किया गया।

Source link
#अतरषटरय #यग #दवस #इदर #म #हजर #स #अधक #यग #सधक #न #समहक #रप #स #भरमर #परणयम #कर #बनय #वशव #रकरड

Post Comment