10:22 AM, 21-Jun-2026
IND A vs SL A Live Score: वैभव का अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी करते हुए महज 11 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में वैभव और प्रियांश आर्या ने टीम को बेहद मजबूत शुरुआत दिलाई है। ये दोनों बल्लेबाज चार ओवर में ही 76 रनों की साझेदारी कर चुके हैं। वैभव और प्रियांश ने चौकों-छक्कों की बरसात कर दी है।
10:13 AM, 21-Jun-2026
IND A vs SL A Live Score: प्रियांश-सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी
श्रीलंका ए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए के लिए वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं। वैभव और प्रियांश ने चौकों-छक्कों की बरसात कर दी है जिससे तीन ओवर में ही भारत का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।
10:03 AM, 21-Jun-2026
IND A vs SL A Live Score: भारत ए की पारी शुरू
त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भारत ए की पारी शुरू हो गई है। भारत ए के लिए वैभव सूर्यवंशी के साथ प्रियांश आर्या उतरे हैं।
09:50 AM, 21-Jun-2026
IND A vs SL A Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत ए: प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंद्धू, अनुकूल रॉय, विपरज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर।
श्रीलंका ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, साहन अराचिघे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, वानुजा साहन, मोहम्मद शिराज, विजयकांत वियासकांत, दुलाज सामुदिथा, कुगाथस माथुलन।
09:43 AM, 21-Jun-2026
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए ने जीता टॉस
श्रीलंका ए ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी भारत ए पहले बल्लेबाजी करने उतरेगा।
09:25 AM, 21-Jun-2026
IND A vs SL A Live Score: गायकवाड़ टीम के मुख्य आधार
भारतीय टीम हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत से उत्साहित होगी। उसने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 319 रन बनाए और फिर अफगानिस्तान को 36.5 ओवर में 218 रनों पर आउट कर दिया। इस मैच में कप्तान तिलक वर्मा, प्रियांश आर्य और कुमार कुशाग्र ने अर्धशतक लगाए, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर निशांत सिंधु ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 रन देकर चार विकेट लिए। ऋतुराज गायकवाड़ इस प्रतियोगिता में भारत के बल्लेबाजी के मुख्य आधार रहे हैं। उन्होंने अब तक एक शतक सहित 234 रन बनाए हैं।
09:24 AM, 21-Jun-2026
IND A vs SL A Live Score: सूर्यवंशी का प्रदर्शन
सूर्यवंशी पर सभी की निगाह टिकी रहेगी। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्ष के इस खिलाड़ी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारत की सीनियर टीम में चुना गया है। उन्होंने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 237.31 के शानदार स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 776 रन बनाए, जिसमें 72 छक्के शामिल थे। आईपीएल की सफलता और पहली बार भारतीय टीम में चुने जाने के बाद श्रीलंका के दौरे पर आए सूर्यवंशी को दांबुला की धीमी पिचों पर संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने अब तक चार मैचों में 14, 44, 21 और 38 रन बनाए हैं।
08:57 AM, 21-Jun-2026
IND A vs SL A Live Score: क्यों हुआ था विवाद
श्रीलंका ए ने 50 ओवरों में मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में 16 रन बनाए और फिर भारत ए को नौ रन पर रोक दिया था। मैच खत्म होने के बाद तनाव और बढ़ गया। हलाम्बेज और वानूजा साहन को पवेलियन लौट रहे भारतीय बल्लेबाजों से कहा-सुनी करते देखा गया। वीडियो में सूर्यांश शेडगे को हलाम्बेज की ओर बल्ला ताने हुए दिखाया गया। इसके बाद सूर्यवंशी ने पलटकर श्रीलंकाई खिलाड़ी से तीखी बहस की। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को धक्का देते नजर आए। विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने बीच-बचाव करके उन्हें अलग किया। यह देखना बाकी है कि क्या दोनों टीम उस घटना को भुलाकर आगे बढ़ चुकी हैं।
08:56 AM, 21-Jun-2026
IND A vs SL A Live Score: वैभव से बड़ी पारी की आस
भारत ए की टीम त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में रविवार को जब श्रीलंका ए का सामना करेगी तो सभी की निगाह वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी। भारतीय टीम लीग मैच में श्रीलंका ए से सुपर ओवर में हार गई थी और वह इसका बदला चुकता करने के लिए प्रतिबद्ध होगी। इस मैच के बाद मैदान पर माहौल गरमा गया था तथा सूर्यवंशी और श्रीलंका के विशेन हलाम्बेज आपस में उलझ गए थे।
08:51 AM, 21-Jun-2026
IND A vs SL A Live Score: वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, प्रियांश के साथ दमदार साझेदारी
Live Cricket Score Today IND A vs SL A Tri Nation Series Final 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में आज भारत ए का सामना श्रीलंका ए से हो रहा है। दोनों टीमें ग्रुप चरण में जब पिछले मैच में आमने-सामने हुई थीं तो काफी विवाद हुआ था। अब देखना यह है कि कौन सी टीम इस सीरीज को अपने नाम करती है।
Source link
#IND #Live #Score #वभव #सरयवश #न #गद #पर #जड #अरधशतक #परयश #क #सथ #दमदर #सझदर



Post Comment