×
Indore: इंदौर में मना योग दिवस, केंद्रीय मंत्री उईके ने कहा- योग जीवन को अनुशासित बनाता है

Indore: इंदौर में मना योग दिवस, केंद्रीय मंत्री उईके ने कहा- योग जीवन को अनुशासित बनाता है

इंदौर में योग दिवस पर अनेक आयोजन हुए और लोगों ने अनेक आसन कर योग किए। बास्केटबॉल स्टेडियम में हुए आयोजन में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास ने कहा कि भारत का जन्म सनातन धर्म में हुआ है। हमारे देश में 16 संस्कार हैं। भारत में जन्मे व्यक्ति को पुरुषोत्तम कहा जाता है। वेद हमारे पूर्वजों की जीवन शैली रहे हैं। इसका उल्लेख वेद और उपनिषदों में भी है। योग जीवन को अनुशासित और संतुलित बनाता है। अब हार्ट अटैक, मानसिक अशांति और तनाव के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में योग अब ज्यादा आवश्यक है।

 

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का प्राचीन अभ्यास है। यह सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय जीवन पद्धति है। स्टेडियम में सभी ने योग के अलग-अलग आसन किए। इस आयोजन में स्कूली छात्राओं ने भी हिस्सा लिया और विभिन्न आसन किए।

 

नगर निगम द्वारा गोपुर चौराहा पर योग दिवस का सबसे बड़ा आयोजन हुआ। यहां हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ योग किया। नगर निगम योग मित्र अभियान के तहत शहर के उद्यानों में योग की कक्षाएं संचालित करता है। इस कारण इस अभियान से योग की 70 से ज्यादा संस्थाएं जुड़ी हैं। इसके अलावा कई खेल संगठन भी शामिल हुए। खुले सड़क पर लोगों ने चटाई बिछाई और अलग-अलग आसन किए।शंख की ध्वनि के बीच योग सत्र की शुरुआत की गई। इसके बाद गणेश वंदना के साथ योग प्रस्तुति दी गई।

 

विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा

एक साथ दस हजार लोगों ने भ्रामरी प्राणायाम कर योग का विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह रिकॉर्ड 3 मिनट 19 सेकंड का रहा। कार्यक्रम में योग मित्र अभियान की वेबसाइट का शुभारंभ भी किया गया।

Source link
#Indore #इदर #म #मन #यग #दवस #कदरय #मतर #उईक #न #कह #यग #जवन #क #अनशसत #बनत #ह

Previous post

IND A vs SL A Live Score: वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, प्रियांश के साथ दमदार साझेदारी

Next post

योग दिवस: इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के अंचल में भी बड़ी संख्या में योगाभ्यास कर दिया बेहतर सेहत का संदेश

Post Comment