×
कांस्टेबल पत्नी का दावा, विरोध किया तो रेंजर ने पीटा:  रीवा की होटल में युवती के साथ पकड़ा, अब मारपीट का CCTV सामने आया – Satna News

कांस्टेबल पत्नी का दावा, विरोध किया तो रेंजर ने पीटा: रीवा की होटल में युवती के साथ पकड़ा, अब मारपीट का CCTV सामने आया – Satna News

रीवा के एक होटल के कमरे से शुरू हुआ विवाद अब कथित मारपीट के CCTV वीडियो, घरेलू हिंसा के आरोप और चोरी की FIR तक पहुंच गया है। सतना के बरौंधा में पदस्थ रहे रेंजर बृजेन्द्र पांडेय की कांस्टेबल पत्नी भारती उपाध्याय ने दावा किया है कि उन्होंने 15 जून को प

.

भारती ने 17 अगस्त 2025 का एक CCTV फुटेज भी उपलब्ध कराया है, जिसमें सरकारी आवास के भीतर उनके साथ कथित मारपीट दिखाई दे रही है। उनका आरोप है कि पति की दूसरी महिलाओं से बातचीत का विरोध करने पर अक्सर विवाद होता था और इसी वजह से रिश्तों में दरार बढ़ती गई। अब होटल में मिली युवती, सामने आया CCTV वीडियो और दर्ज हुई FIR पूरे मामले को नए सवालों के घेरे में खड़ा कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में कांस्टेबल भारती उपाध्याय ने अपने पति रेंजर बृजेन्द्र पांडेय पर मारपीट, प्रताड़ना और दबाव बनाने के लिए झूठी शिकायत दर्ज कराने सहित कई गंभीर आरोप लगाए। पढ़िए, उनकी जुबानी पूरा घटनाक्रम…

पहले देखिए मारपीट की दो तस्वीरें

CCTV सरकारी क्वार्टर में रेंजर पति कांस्टेबल पत्नी को धक्का देते हुए अंदर आया।

मारपीट के रेंजर पति कांस्टेबल पत्नी के ऊपर कुर्सी रखकर मारपीट करता रहता है।

मारपीट के रेंजर पति कांस्टेबल पत्नी के ऊपर कुर्सी रखकर मारपीट करता रहता है।

15 जून: जब होटल के कमरे तक पहुंच गई पत्नी

भारती उपाध्याय के मुताबिक 15 जून को उन्हें सूचना मिली थी कि उनके पति रीवा हाईवे स्थित होटल रॉयल इन के एक कमरे में किसी युवती के साथ रुके हुए हैं। काफी समय से पति के व्यवहार को लेकर उनके मन में संदेह था, इसलिए उन्होंने मौके पर जाकर सच्चाई जानने का फैसला किया।

भारती का कहना है कि वह होटल पहुंचीं और मोबाइल की रिकॉर्डिंग चालू कर संबंधित कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुला तो सामने उनके पति बृजेन्द्र पांडेय खड़े थे। भारती के अनुसार पत्नी को अचानक सामने देखकर वह असहज हो गए।

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पूछा कि कमरे में और कौन है, तो जवाब मिला कि अंदर कोई नहीं है। लेकिन संदेह होने पर वह कमरे के भीतर चली गईं।

रेंजर पति को कांस्टेबल पत्नी ने एक अन्य युवती के साथ रीवा की होटल में पकड़ा था।

रेंजर पति को कांस्टेबल पत्नी ने एक अन्य युवती के साथ रीवा की होटल में पकड़ा था।

बाथरूम में मिली युवती, फिर मच गया हंगामा

भारती का आरोप है कि कमरे की तलाशी के दौरान उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खोला तो वहां एक युवती मौजूद थी। युवती ने बाहर निकलकर भागने का प्रयास किया।

भारती का दावा है कि जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो उनके पति और युवती ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। कुछ देर में विवाद बढ़ गया और मामला होटल परिसर से निकलकर सड़क तक पहुंच गया।

घटना के दौरान होटल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। भारती का आरोप है कि युवती वहां से गुजर रहे एक डंपर में बैठकर निकलने का प्रयास कर रही थी, लेकिन चालक ने उसे साथ ले जाने से इनकार कर दिया।

रीवा की होटल कांस्टेबल पत्नी पहुंची और रेंजर पति एक महिला के साथ मिला।

रीवा की होटल कांस्टेबल पत्नी पहुंची और रेंजर पति एक महिला के साथ मिला।

भाई को बुलाकर युवती को भेजने का आरोप

भारती का आरोप है कि इसके बाद बृजेन्द्र पांडेय ने अपने भाई शिवेंद्र पांडेय को फोन किया। कुछ देर बाद वह होटल पहुंचे और युवती को अपने साथ लेकर वहां से चले गए।

उन्होंने बताया कि उन्होंने दोनों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैफिक और भीड़भाड़ के कारण उन्हें पकड़ नहीं सकीं। जब वह वापस होटल लौटीं तो उनके पति भी वहां से जा चुके थे।

एक्सयूवी लेकर सतना निकलीं, रास्ते में हुआ हादसा

होटल के बाहर बृजेन्द्र पांडेय की एक्सयूवी कार खड़ी थी। भारती का कहना है कि वह वाहन को वहां लावारिस छोड़ना नहीं चाहती थीं, इसलिए उसे लेकर सतना के लिए निकल गईं।

रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। हालांकि किसी तरह उन्होंने वाहन को वापस सड़क पर लाकर सतना तक पहुंचाया। आगे चलकर यही वाहन कथित चोरी के मामले का केंद्र बन गया।

चोरी की शिकायत पर खड़े हो रहे सवाल

होटल विवाद के अगले दिन रेंजर बृजेन्द्र पांडेय की ओर से बरौंधा स्थित सरकारी आवास से कार, दो लाख रुपए नकद और एक आईफोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई। भारती इस शिकायत को पूरी तरह फर्जी बता रही हैं। उनका कहना है कि यदि पुलिस निष्पक्ष जांच करे तो शिकायत की सच्चाई सामने आ सकती है।

भारती के अनुसार 15 जून की रात करीब 2.30 बजे से लेकर 17 जून की सुबह लगभग 10.30 बजे तक वाहन सतना के भरहुत नगर स्थित ओप्पो सर्विस सेंटर के सामने खड़ा रहा। वहां लगे CCTV कैमरे इसकी पुष्टि कर सकते हैं। उनका कहना है कि पुलिस यदि सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच करे तो वाहन चोरी की कहानी का सच सामने आ जाएगा।

रीवा की होटल में इस तरह से सामान बिखरा हुआ पड़ा था।

रीवा की होटल में इस तरह से सामान बिखरा हुआ पड़ा था।

होटल और सर्विस सेंटर के रिकॉर्ड से खुल सकता है राज

भारती ने बताया कि 16 जून की रात वह सतना के कोठी रोड स्थित होटल शिवम में रुकी थीं। वहीं 17 जून की सुबह उन्होंने महिंद्रा शोरूम से संपर्क कर वाहन को वर्कशॉप भेजने की व्यवस्था की थी। उनका दावा है कि मोबाइल लोकेशन, होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और सर्विस सेंटर के रिकॉर्ड की जांच होने पर यह स्पष्ट हो जाएगा कि वह उस दौरान बरौंधा में मौजूद नहीं थीं।

भारती ने दो लाख रुपए चोरी होने के दावे को भी खारिज किया है। उनका कहना है कि वह पिछले तीन वर्षों से अपने पति के साथ रह रही थीं और उन्होंने कभी घर में इतनी बड़ी नकदी नहीं देखी।

उन्होंने आरोप लगाया कि घर में सामान्यतः 10 से 20 हजार रुपए ही रखे जाते थे। इससे अधिक राशि रखने की जानकारी उन्हें कभी नहीं मिली। भारती का दावा है कि उनके पति अपनी अधिकांश अतिरिक्त आय अपने भाई शिवेंद्र पांडेय को देते थे और आर्थिक मामलों का प्रबंधन वही करता था।

आईफोन चोरी की कहानी भी बताई मनगढ़ंत

भारती का कहना है कि जिस आईफोन की चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है, वह उनके पति के निजी उपयोग में रहता था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वह बरौंधा में थीं ही नहीं तो मोबाइल चोरी का आरोप उन पर कैसे लगाया जा सकता है।

उनका आरोप है कि यह शिकायत केवल दबाव बनाने और उन्हें कानूनी कार्रवाई से पीछे हटाने के लिए दर्ज कराई गई।

मारपीट के दौरान घर में मौजूद युवक ने कांस्टेबल पत्नी को रेंजर से बचाने का प्रयास किया।

मारपीट के दौरान घर में मौजूद युवक ने कांस्टेबल पत्नी को रेंजर से बचाने का प्रयास किया।

अब सामने आया घर में मारपीट का CCTV वीडियो

रेंजर और उनकी कांस्टेबल पत्नी के विवाद के बीच अब एक CCTV वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो बरौंधा स्थित सरकारी आवास का बताया जा रहा है। वीडियो में एक पुरुष और महिला के बीच विवाद, धक्का-मुक्की और हाथापाई जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। भारती उपाध्याय का दावा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा पुरुष उनके पति बृजेन्द्र पांडेय हैं और महिला वह स्वयं हैं।

उनके अनुसार यह फुटेज 17 अगस्त 2025 की है। भारती का आरोप है कि पति के दूसरी महिलाओं से बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि उनके साथ मारपीट की गई।

उन्होंने बताया कि उनकी दो वर्ष की बेटी घर में रहती थी। उसकी सुरक्षा के लिए सरकारी आवास में CCTV कैमरे लगवाए गए थे। उसी कैमरे में यह पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। यदि जांच एजेंसियां इसकी सत्यता की पुष्टि करती हैं तो यह पूरे विवाद में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकता है।

रंगीन मिजाजी के कारण तलाक चाहता है पति

भारती का आरोप है कि उनके पति लंबे समय से दूसरी महिलाओं के संपर्क में रहते हैं और इसी वजह से वैवाहिक संबंधों में तनाव बढ़ा। उनका दावा है कि पति उनसे तलाक चाहते हैं और इसी कारण लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी उन्होंने पति की गतिविधियों पर सवाल उठाए, विवाद और बढ़ गया। कई बार स्थिति मारपीट तक पहुंच गई।

भारती उपाध्याय का कहना है कि वह केवल निष्पक्ष जांच चाहती हैं। उनके मुताबिक होटल में हुई घटना, चोरी की शिकायत और घरेलू हिंसा से जुड़े सभी पहलुओं की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। उनके पास कई ऐसे दस्तावेज, वीडियो और तथ्य हैं जिन्हें वह जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।

संबंधित खबर को भी पढ़िए…

कॉन्स्टेबल पत्नी ने रेंजर पति को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा:रीवा में होटल पहुंचकर किया हंगामा

रीवा के एक होटल में सतना जिले के बरौंधा सर्किल में पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) बृजेंद्र पाण्डेय को उनकी कॉन्स्टेबल पत्नी ने एक युवती के साथ पकड़ लिया। घटना के बाद होटल परिसर से लेकर सड़क तक जमकर हंगामा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर रेंजर युवती के साथ डंपर में बैठकर वहां से निकल गया। पूरी खबर पढ़ें

रेंजर पति का घर खुलवाने थाने पहुंची कॉन्स्टेबल पत्नी:आवेदन को लेकर काफी देर हुई बहस

सतना में रेंजर पति और कॉन्स्टेबल पत्नी का विवाद गरमाता जा रहा है। बरौंधा थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल भारती उपाध्याय बुधवार रात ढाई साल की बेटी को लेकर थाने पहुंची। उन्होंने रेंजर पति बृजेंद्र पांडेय के सरकारी आवास का ताला खुलवाने या ताला तोड़ने संबंधी सूचना दर्ज करने के लिए आवेदन देना चाहा। उनका आरोप है कि पुलिस ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया। पूरी खबर पढ़ें

#कसटबल #पतन #क #दव #वरध #कय #त #रजर #न #पट #रव #क #हटल #म #यवत #क #सथ #पकड #अब #मरपट #क #CCTV #समन #आय #Satna #News

Post Comment