इन्दौरी मालवी आलू में कम चीनी और स्टार्च के कारण इनके चिप्स और फ्रेंच प्राईस तलने पर काले और लाल नहीं होता है। शर्करा की मात्रा कम होने से आलू चिप्स क …और पढ़ें
इंदौर। इंदौरी मालवी आलू को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग मिल गया है। इससे अब निर्यात के क्षेत्र में बढ़ावा मिला है।इंदौरी आलू रबी मौसम में सर्वाधिक क्षेत्रफल में बोई जाती है और एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में चयनित उद्यानिकी फसल है।
जिले में लगभग 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में आलू का उत्पादन हो रहा है। उप संचालक उद्यान त्रिलोकचंद्र वास्कले द्वारा बताया गया कि इन्दौर जिले की विशिष्ट जलवायु, उपजाऊ मिट्टी और किसानों की उन्नत तकनीकी खेती से आलू उत्पाद को खास पहचान दिलाई है।
इन्दौरी मालवी आलू में कम चीनी और स्टार्च के कारण इनके चिप्स और फ्रेंच प्राईस तलने पर काले और लाल नहीं होता है। शर्करा की मात्रा कम होने से आलू चिप्स को तलने पर चिप्स का रंग सफेद बना रहता है।
Source link
#इदर #मलव #आल #क #मल #जआई #टग #रब #क #मसम #म #सबस #जयद #बय #जत #ह



Post Comment