×
Explainer: ईरान को मिली निर्बाध तेल बेचने की छूट, भारत को फायदा कब तक; क्या आम लोगों को मिलेगा सस्ता ईंधन?

Explainer: ईरान को मिली निर्बाध तेल बेचने की छूट, भारत को फायदा कब तक; क्या आम लोगों को मिलेगा सस्ता ईंधन?

अमेरिका की तरफ से जब 28 फरवरी को ईरान पर ताबड़तोड़ हमले बोले गए, तब किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी कि साढ़े तीन महीने बाद हमला करने वाले को ही हमला झेलने वाले देश के नुकसान की भरपाई करनी पड़ेगी। हालांकि, हुआ कुछ ऐसा ही। 22 जून को अमेरिका का वित्त मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर ईरान को 60 दिन तक तेल का उत्पादन करने, उसे बेचने और बाकी देशों को ईरानी तेल खरीदने की छूट दे दी। यानी जिस ईरान के तेल को करीब एक दशक तक खरीदने पर पाबंदी लगी रही, युद्ध के बाद उसी तेल को एक बार फिर वैश्विक बाजार में पहुंचाने की शुरुआत अमेरिका ने ही कर दी। इस पूरे घटनाक्रम से उन देशों को सबसे ज्यादा फायदे की उम्मीद है, जो तेल के बड़े आयातक हैं। खासकर चीन और भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश, जिनके लिए ईरान पारंपरिक तौर पर ईंधन का बड़ा सप्लायर रहा है। 


ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर ईरान को तेल निर्यात के लिए मिली छूट के दुनिया के लिए क्या मायने हैं? भारत पारंपरिक तौर पर ईरान से तेल का कितना बड़ा आयातक रहा है और क्यों हमें ईरानी तेल की खरीदारी बंद करनी पड़ी थी? अब ईरान को पाबंदियों से छूट मिलने के भारत के लिए क्या मायने हैं? क्या भारत के तेल भंडारों को कम दरों के तेल से भरने में मदद मिलेगी? इसके अलावा भारत को जो राहत मिलने की संभावना है, उसका फायदा आम लोगों को कब तक और कितना मिलेगा? आइये जानते हैं…

 

Source link
#Explainer #ईरन #क #मल #नरबध #तल #बचन #क #छट #भरत #क #फयद #कब #तक #कय #आम #लग #क #मलग #ससत #ईधन

Post Comment